पूर्वोत्तर रेलवे ने हेड ऑन जेनरेशन (HOG) तकनीक अपनाकर ऊर्जा संरक्षण में बड़ी कामयाबी हासिल की। 128 ट्रेनों में HOG के इस्तेमाल से मई 2025 तक 311 किलो लीटर डीज़ल बचा, ₹2.81 करोड़ का राजस्व लाभ और कार्बन उत्सर्जन में कमी आई।
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अपने सुनियोजित प्रयासों से लगातार सफलता हासिल कर रहा है। ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए, पूर्वोत्तर रेलवे पर हेड ऑन जेनरेशन (HOG) तकनीक का उपयोग करके ट्रेनों के कोचेस में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप डीज़ल की भारी बचत हुई है और डीज़ल खपत से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आई है।
HOG तकनीक: एक तकनीकी प्रगति जो बचा रही है ईंधन और पैसा
वर्तमान में, पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 128 ट्रेनों का संचालन हेड ऑन जेनरेशन (HOG) प्रणाली से किया जा रहा है। एच.ओ.जी. एक ऐसी तकनीकी प्रगति है, जो ईंधन लागत और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में बेहद प्रभावी साबित हुई है। यह प्रणाली एक विद्युत आपूर्ति तंत्र के रूप में काम करती है, जो पूरी ट्रेन की ऊर्जा ज़रूरतों जैसे प्रकाश, एयर कंडीशनिंग, पंखे, पेंट्री संचालन और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों से सीधे बिजली खींचती है। यह पहल न केवल लागत दक्षता को बढ़ाती है, बल्कि प्रदूषण के स्तर को भी कम करती है, जिससे यह पारंपरिक ऊर्जा संरक्षण का एक ठोस और पर्यावरण-अनुकूल कदम बन गया है। रेलवे लगातार गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रहा है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹2.81 करोड़ की बचत
इस ऊर्जा-दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल हेड ऑन जेनरेशन (HOG) तकनीक के उपयोग से पूर्वोत्तर रेलवे को शानदार परिणाम मिले हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मई 2025 तक, 311 किलो लीटर हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की बचत हुई है। इस बचत के परिणामस्वरूप रेल राजस्व के रूप में ₹2.81 करोड़ की भारी बचत दर्ज की गई है।
यात्रियों को भी मिल रहा अतिरिक्त लाभ
इस नई तकनीक के उपयोग का एक और बड़ा लाभ यात्रियों को भी मिल रहा है। एच.ओ.जी. प्रणाली अपनाने से पहले लगने वाले दो पॉवर कारों में से एक पॉवर कार को हटा दिया जाता है। इसके स्थान पर एक एल.एस.एल.आर.डी. (LSLRD) कोच लगाया जाता है, जिसमें 31 यात्रियों के लिए बैठने की अतिरिक्त क्षमता होती है। इसके साथ ही, इसमें अतिरिक्त लगेज स्पेस भी मिलता है। यह बदलाव यात्रियों के लिए अधिक सुविधा और जगह सुनिश्चित करता है।
पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिचालन दक्षता और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य