पूर्वांचल की नई 'लाइफलाइन'

जानें बड़े फैक्ट्स जो बदलेंगे पूर्वांचल की तस्वीर...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे

BY

PRIYADARSHINI

JUNE 19, 2025

लंबाई और लागत: यह एक्सप्रेस-वे 91.35 किलोमीटर लंबा है, जिसके निर्माण पर कुल ₹7283.28 करोड़ की लागत आई है।

लेन संरचना: यह 4-लेन का एक्सप्रेस-वे है, जिसे भविष्य में 6-लेन तक विस्तार किया जा सकता है।

इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा: गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ इससे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इससे उद्योगों को रफ्तार मिलेगी।

कनेक्टिविटी: गोरखपुर से लखनऊ का सफर अब सिर्फ 3.5 घंटे का रह जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर को लखनऊ, दिल्ली और आगरा से बेहतरीन कनेक्टिविटी देगा।

प्रमुख संरचनाएं: इस पर 8 दीर्घ सेतु, 123 अंडरपास, 9 टोल रैंप प्लाजा, 9 रैंप इंटरचेंज और 2 जन सुविधा परिसर बनाए गए हैं।

अन्य पुल: इस एक्सप्रेस-वे पर कुल 7 फ्लाईओवर और 27 छोटे पुल भी निर्मित किए गए हैं, जिनसे यातायात सुगम हो सकेगा।

गति सीमा: इस एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियाँ फर्राटा भर सकेंगी।

बिहार से जुड़ाव: यह एक्सप्रेस-वे सिर्फ उत्तर प्रदेश को ही नहीं, बल्कि सिवान जैसे बिहार के कई जिलों को भी सीधे जोड़ेगा।

गुणवत्ता और सुरक्षा: इसे राइडिंग क्वालिटी और राइडिंग कंफर्ट का अनुपम उदाहरण बताया जा रहा है, जो सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा।

उद्घाटन तिथि: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून यानी शुक्रवार को इसका उद्घाटन करने वाले हैं।

उद्घाटन स्थल: उद्घाटन समारोह दो जगहों पर होगा - आजमगढ़ के सालारपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ाव) और गोरखपुर के जैतपुर (भगवानपुर टोल प्लाजा)।

मुआवजा भुगतान: एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 229 अन्नदाताओं को ₹30 करोड़ का भुगतान मुआवजे के रूप में किया गया है।