जगद्गुरु शंकराचार्य का गोरखनाथ मंदिर में हुआ आगमन इवेंट

जगद्गुरु शंकराचार्य का गोरखनाथ मंदिर में हुआ आगमन

Gorakhpur: शृङ्गेरी मठ (शारदा पीठ) के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री विधुशेखर भारतीजी महाराज का मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आगमन हुआ. मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी अगवानी की. श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत-विद्यापीठ के वेदपाठी विद्यार्थियों ने शंखध्वनि के साथ उनका भव्य स्वागत किया. श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत-विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अरविंद चतुर्वेदी […]

पारा लुढ़का, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गोरखपुर गो सिटी सेंटर

पारा लुढ़का, प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गोरखपुर

Gorakhpur: तीन दिनों तक चली सर्द हवाओं ने गोरखपुर में ठंड का कहर बरपाया है. शनिवार रात गोरखपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, यह गिरावट पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी.

अपने कर्मियों के लिए बौलिया में आधुनिक फ्लैट बना रहा रेलवे, जानें क्या है खास लोकल न्यूज

अपने कर्मियों के लिए बौलिया में आधुनिक फ्लैट बना रहा रेलवे, जानें क्या है खास

Gorakhpur: गोरखपुर में रेलकर्मियों के लिए नए और आधुनिक आवासों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. बौलिया रेलवे कालोनी में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आर.एल.डी.ए.) द्वारा तीन बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें दो टावर 8 मंजिला और एक टावर 9 मंजिला होगा. इन टावरों में टाइप-III के कुल 100 आवास बनाए जा रहे हैं.

गो गोरखपुर न्यूज़ गो सिटी सेंटर

कल फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में आएगा ये चेंज

Gorakhpur: पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कुशीनगर में सोमवार की सुबह घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. दोनों शहरों के एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही.

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, तुरंत कटेगा ई-चालान सिटी सेंटर

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, तुरंत कटेगा ई-चालान

Gorakhpur: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए बुरी खबर है. अब रेड लाइट जंप करने, गलत लेन में चलने या सड़क पर स्टंटबाजी करने पर तुरंत ई-चालान कटेगा. ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे लोगों को रोकेगी या चेतावनी नहीं देगी, बल्कि नियम तोड़ते ही मिनटों में चालान काट दिया जाएगा.

दो अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण क्राइम

दो अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण

Gorakhpur: गोरखपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण का मामला सामने आया है. पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के एक किशोर ने दुष्कर्म किया. वहीं, गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाया गया.

नगर निगम नालों में लगाएगा सेंसर, चुटकी में खत्म होगा जलभराव लोकल न्यूज

नगर निगम नालों में लगाएगा सेंसर, चुटकी में खत्म होगा जलभराव

Gorakhpur: गोरखपुर नगर निगम में शहर की जल निकासी व्यवस्था को स्मार्ट और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में अर्बन फ्लड जल प्लावन नियंत्रण एवं स्टार्ट वॉटर ड्रेनेज योजना पर विस्तृत चर्चा की गई.

गणतंत्र दिवस पर इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित लोग. इवेंट

गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स शाला में गूंजी देशभक्ति की धुन

Gorakhpur: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की शीतल, सुगंधित बयार गांव, शहर, गली, पर्वत, नदी ही नहीं, देश के कोने-कोने में बहती रही. इन्हीं में से एक “स्पोर्ट्स शाला” के आंगन में पूरे दिन गणतंत्र दिवस की मधुर धुन गूंजती रही. लोगों के दिलो-दिमाग पर छाई रही. “स्पोर्ट्स शाला” महानगर गोरखपुर के बाहरी हिस्से में स्थित एक खुशहाल कॉलोनी इंद्रप्रस्थ पुरम में स्थित है.

विरासत गलियारा योजना गोरखपुर सिटी सिटी सेंटर

विरासत गलियारा: रोज़ी छिनने के डर से सड़क पर उतरे व्यापारी

Gorakhpur: धर्मशाला पुल से लेकर घंटाघर होते हुए पांडेय हाता तक बनने वाले विरासत गलियारा का नया डिजाइन भी व्यापारियों को रास नहीं आ रहा है. इस मार्ग पर जिन व्यापरियों की दुकानें हैं उन्हें अपनी रोजी छिनने का डर सता रहा है. प्रशासन के आश्वासन के बाद भी व्यापारियों का अनुमान है कि मार्ग के चौड़ा होने से उनकी दुकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्तीकरण की जद में आएगा, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा.

ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए समझें अपनी जिम्मेदारी: महानिदेशक लोकल न्यूज

ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए समझें अपनी जिम्मेदारी: महानिदेशक

Gorakhpur: रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (संरक्षा) हरिशंकर वर्मा ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संरक्षा समीक्षा बैठक की. इस बैठक में महाप्रबंधक सौम्या माथुर, अपर महाप्रबंधक डीके सिंह, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

एनईआर न्यूज़ लोकल न्यूज

महाकुंभ: एनईआर गुरुवार को चलाएगा 16 मेला स्पेशल ट्रेनें

Gorakhpur: महाकुंभ-2025 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 23 जनवरी, 2025 को 16 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इन ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालु गोरखपुर, प्रयागराज, बनारस, बलिया, मऊ और भटनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से महाकुंभ मेला में शामिल हो सकेंगे.

अपार आईडी

गजब! एक दिन में बनेगी 1 लाख 33 हजार अपार आईडी

Gorakhpur: गोरखपुर में यू-डायस के तहत आने वाले विद्यालयों के बच्चों की अपार आईडी बनाने की रफ्तार ने अंतिम तिथि को पीछे छोड़ दिया. एक लाख से अधिक बच्चों की अपार आईडी समय पर नहीं बन पाई. इस काम में लापरवाही बरतने पर 16 खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

गो गोरखपुर न्यूज़ गो सिटी सेंटर

मौसम: गोरखपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 2 दिन बढ़ी

Gorakhpur: गोरखपुर में सर्द मौसम और शीत लहर के कारण जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी है. अब 22 और 23 जनवरी को भी प्लेवे से लेकर आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.

Gorakhpur Mausam गो सिटी सेंटर

यूपी से कल गुजरने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, ठंड हवा-बारिश की संभावना

Gorakhpur weather forecast: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. 22 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ यूपी से गुजरेगा, जिससे पूर्वांचल के गोरखपुर और आसपस के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी और कोहरे में बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

गो गोरखपुर न्यूज़ गो सिटी सेंटर

शीतलहर के कारण मंगलवार को बंद रहेंगे प्लेवे से आठवीं तक के स्कूल

Gorakhpur: गोरखपुर में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार, 21 जनवरी को प्लेवे से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

काउंसिलिंग ने मां-बेटी के टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ा सिटी सेंटर

काउंसिलिंग ने मां-बेटी के टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ा

Gorakhpur: गोरखपुर के परिवार परामर्श केंद्र ने एक और परिवार को टूटने से बचा लिया है. इस बार केंद्र ने अपनी सूझबूझ और लगातार काउंसलिंग से एक मां और बेटी के टूटते रिश्ते को बचाया. रेनू पासवान और उनकी बेटी राजश्री पासवान के बीच गहरे मनमुटाव को केंद्र के सदस्यों ने दूर कर उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया.

गो गोरखपुर न्यूज़

ई-रिक्शा में सफर करते रहें सावधान, बिना आईडी वाले ई-रिक्शा में ना बैठें

Gorakhpur: गोरखपुर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को देखते हुए आरटीओ ने एक जरूरी कदम उठाया है. अब शहर में चलने वाले हर ई-रिक्शा पर चार अंकों की एक यूनिक आईडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को फंसाता था अनिरुद्ध

मॉडलिंग का झांसा देकर लड़कियों को फंसाता था अनिरुद्ध

Gorakhpur: शाहपुर सेक्स रैकेट केस में जांच टीम को नए क्लू हाथ लगे हैं. रैकेट का सरगना अनिरुद्ध ओझा फैशन शो के जरिए शहर और आसपास के जिलों की लड़कियों को फंसाता था और उन्हें मॉडलिंग के जरिए फिल्मों और सीरियल में काम दिलाने का झांसा देता था. भरोसा जीतने के लिए उसने बाकायदा ऐसे इवेंट आयोजित किए.

गोरखपुर एयरपोर्ट सिटी सेंटर

खराब मौसम के चलते कोलकाता की उड़ान कैंसिल

Gorakhpur: शनिवार को खराब मौसम के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर कोलकाता से आने-जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रद्द कर दी गई. यह उड़ान दोपहर 3:45 बजे कोलकाता से गोरखपुर आती है और फिर वापस कोलकाता जाती है. उड़ान रद्द होने से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

खोराबार टाउनशिप की प्रगति जानेंगे सीएम

खोराबार टाउनशिप की प्रगति जानेंगे सीएम

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को खोराबार में कल्याण मंडपम के लोकार्पण के साथ-साथ खोराबार टाउनशिप की प्रगति का भी जायजा ले सकते हैं. यहां सैंपल फ्लैट और ब्लॉक दो में फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं. मुख्यमंत्री को सैंपल फ्लैट का निरीक्षण कराने की तैयारी चल रही है.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक