गोरखपुर से प्रयागराज और अन्य स्थानों के लिए 23 जनवरी को चलेंगी विशेष ट्रेनें
Gorakhpur: महाकुंभ-2025 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 23 जनवरी, 2025 को 16 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इन ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालु गोरखपुर, प्रयागराज, बनारस, बलिया, मऊ और भटनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से महाकुंभ मेला में शामिल हो सकेंगे.
गोरखपुर से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनें:
- 05119 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल: सुबह 8.30 बजे
- 05104 गोरखपुर-झूंसी मेला स्पेशल: रात 8.30 बजे
झूंसी से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन:
- 05103 झूंसी-गोरखपुर मेला स्पेशल: सुबह 7.45 बजे
प्रयागराज रामबाग से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनें:
- 05132 प्रयागराज रामबाग-बलिया मेला स्पेशल: सुबह 8.30 बजे
- 05194 प्रयागराज रामबाग-भटनी मेला स्पेशल: शाम 4.45 बजे
- 05112 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेला स्पेशल: रात 8.30 बजे
- 05120 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला स्पेशल: रात 8.30 बजे
भटनी से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन:
- 05193 भटनी-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल: सुबह 5.30 बजे
मऊ से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनें:
- 05109 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल: सुबह 5.30 बजे
- 01034 मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेला स्पेशल: रात 11.50 बजे
मऊ पहुंचने वाली मेला स्पेशल ट्रेन:
- 01033 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ मेला स्पेशल: रात 10.00 बजे
बलिया से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनें:
- 05131 बलिया-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल: शाम 4.45 बजे
- 09372 बलिया-डॉ. अम्बेडकर नगर मेला स्पेशल: रात 11.45 बजे
बलिया पहुंचने वाली मेला स्पेशल ट्रेन:
- 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया मेला स्पेशल: शाम 7.15 बजे
बनारस पहुंचने वाली मेला स्पेशल ट्रेन:
- 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस मेला स्पेशल: दोपहर 2.45 बजे
बनारस से चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन:
- 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस मेला स्पेशल: शाम 7.30 बजे
मेला स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानकारी:
श्रद्धालु मेला स्पेशल ट्रेनों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर सकते हैं या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस.) वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप पर प्राप्त कर सकते हैं.