Gorakhpur: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए बुरी खबर है. अब रेड लाइट जंप करने, गलत लेन में चलने या सड़क पर स्टंटबाजी करने पर तुरंत ई-चालान कटेगा. ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे लोगों को रोकेगी या चेतावनी नहीं देगी, बल्कि नियम तोड़ते ही मिनटों में चालान काट दिया जाएगा.
शहर में मनमानी पार्किंग, रेड लाइट की अनदेखी और गलत तरीके से ओवरटेक करना आम बात है. खासकर युवाओं में ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही है. पुलिस आए दिन ऐसे लोगों को चेतावनी देती है और बार-बार नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटती है, लेकिन इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं.
- मनोरंजन: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का फ्रीडिश पर मेगा प्रीमियर, 25 अक्टूबर को 10 करोड़ घरों तक पहुँचेगा एक्शन
- गोरखपुर समाचार: आज 12 मई 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
इस समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है. सोमवार से यातायात कंट्रोल रूम में ई-चालान डेस्क शुरू हो गया है. इसके माध्यम से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए डेस्क पर पांच कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. ट्रैफिक पुलिस या कोई भी पुलिसकर्मी नियम तोड़ने वालों की फोटो खींचकर कंट्रोल रूम भेजेगा और तुरंत ऑनलाइन चालान काट दिया जाएगा.
