राप्ती नगर डिपो में संविदा चालकों की होगी सीधी भर्ती, 18 को होगा टेस्ट जॉब अलर्ट

राप्ती नगर डिपो में संविदा चालकों की होगी सीधी भर्ती, 18 को होगा टेस्ट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संविदा बस चालकों की सीधी भर्ती के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन कर रहा है. यह कैम्प 18 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चन्द्र चौराहा, गोला बाजार, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा.

नजीर: गोरखपुर जिले के 124 गांव, जहां पांच साल में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ, पंचायत से हल हो जाते हैं मामले अच्छी खबर

नजीर: गोरखपुर जिले के 124 गांव, जहां पांच साल में एक भी केस दर्ज नहीं हुआ, पंचायत से हल हो जाते हैं मामले

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के 124 गांव शांतप्रिय हैं. यहां पिछले पांच साल में कोई भी विवाद पुलिस की चौखट तक नहीं पहुंचा. पांच साल के आंकड़ों से यह सचाई सामने आई है. गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने नजीर के तौर पर इन गांवों की सूची तैयार की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में अगर कोई आपसी विवाद हुआ भी तो उसका समाधान गांव के बुजुर्गों ने पंचायत के माध्यम से करा दिया. इससे पुलिस तक शिकायत जाने की नौबत ही नहीं आई. इन गांवों का उदाहरण देकर पुलिस उन इलाकों को भी ऐसा ही आचरण अपनाने की अपील करेगी.

कल्याण मंडपम बनकर तैयार गो अच्छी खबर

कल्याण मंडपम बनकर तैयार, जानें उद्घाटन की तारीख और किराये का अपडेट

Gorakhpur: खोराबार में नगर निगम द्वारा निर्मित 4.25 करोड़ रुपये की लागत वाला पहला कल्याण मंडपम बनकर तैयार है. खरमास के बाद इस मंडपम की बुकिंग शुरू हो जाएगी, जहां मांगलिक और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे. निगम प्रशासन मुख्यमंत्री से इस मंडपम का उद्घाटन कराने का प्रयास कर रहा है.

चाय के प्याले तक पहुंचे मिलावटखोर, हर चुस्की में 'जहर' सिटी सेंटर

चाय के प्याले तक पहुंचे मिलावटखोर, हर चुस्की में ‘जहर’

Gorakhpur: गोरखपुर की मंडियों में इन दिनों मिलावटी अदरक की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. कुछ व्यापारी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर अदरक खरीदकर प्रयागराज में एसिड से धोकर गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बेच रहे हैं. इस अदरक की खरीद चाय की दुकानों पर ज्यादा हो रही है, लिहाजा […]

यूपी के नये 'नोएडा' और 'ग्रेटर नोएडा' की कहानी जानते हैं आप

यूपी के नये ‘नोएडा’ और ‘ग्रेटर नोएडा’ की कहानी जानते हैं आप?

Gorakhpur: गोरखपुर तेजी से औद्योगिक विकास के पथ पर अग्रसर है. राज्य सरकार की योजनाओं और निवेशकों की रुचि के चलते गोरखपुर के धुरियापार में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है. इसे “ग्रेटर गीडा” का नाम दिया गया है. यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर विकसित हो रहा है और इसमें औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ आवासीय, व्यावसायिक और हरित क्षेत्रों का भी प्रावधान किया गया है. वहीं करीब 34 साल पहले नोएडा की तर्ज पर बसाया गया गीडा भी नए मुकाम हासिल कर रहा है.

गोरखपुर में बन रहा भव्य कन्वेंशन सेंटर, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप अच्छी खबर

गोरखपुर में बन रहा भव्य कन्वेंशन सेंटर, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप

Gorakhpur: गोरखपुर शहर विकास की ओर एक और कदम बढ़ा रहा है. रामगढ़ताल क्षेत्र में जल्द ही एक भव्य कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा, जो न केवल शहर की शान बढ़ाएगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा. यह प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा, जिसमें एक साथ 5000 लोग बैठ सकेंगे.

राइट टू एजुकेशन के तहत कराना है बच्चे को दाखिला तो आवेदन के लिए हो जाएं तैयार ए​डमिशन अलर्ट

शिक्षा का अधिकार: बच्चे का दाखिला कराना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया, टाइमलाइन

Gorakhpur: वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इस योजना के तहत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चे महंगे निजी स्कूलों में दाखिला पाने के हकदार होते हैं. अभिभावक 19 दिसंबर तक आरटीई पोर्टल (www.rtewzupsdc.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं.

गोरखपुर में बेतिया एस्टेट सिटी सेंटर स्पेशल रिपोर्ट

गोरखपुर में बेतिया एस्टेट की ‘गुमनाम’ संपत्ति की कहानी, जानिए क्यों मचा है तूफ़ान

Gorakhpur: गोरखपुर में बेतिया एस्टेट (Bettiah Raj) की संपत्ति इन दिनों चर्चा में है. किसी ज़माने में बेतिया एस्टेट की धमक और ठाठ गोरखपुर तक थी. शहर में मौजूद बेतियाहाता (Betiahata) इसकी तस्दीक करता है. बेतिया एस्टेट की संपत्ति पर ‘अवैध’ रूप से रह रहे लोगों को अब डर सता रहा है कि रईसी और रुतबे की निशानी यह संपत्ति कहीं प्रशासन और यहां रहने वाले लोगों के बीच तनातनी का कारण न बन जाए.

सृष्टि, जिसे अपने सपनों की 'उड़ान' से बेइंतहा प्यार था सिटी सेंटर

सृष्टि, जिसे अपने सपनों की ‘उड़ान’ से बेइंतहा प्यार था

Gorakhpur: सृष्टि की कहानी शुरू होती है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से. सृष्टि ने शहर के कार्मल और लिटिल फ्लावर स्कूल में अपनी पढ़ाई की. शुरू से ही उसकी गिनती तेज़ दिमाग वाले स्टूडेंट्स में थी. पढ़ाई में तो वह अव्वल रही ही, साथ ही साहसी और वह दुनिया को जानने की जिज्ञासा भी उसमें कूट-कूट कर भरी थी.

स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू अच्छी खबर

स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें 5 दिसंबर से, बुकिंग शुरू

Gorakhpur: फरवरी से बंद पड़ी स्पाइसजेट गोरखपुर एयरपोर्ट से अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने जा रही है. एयरलाइन 5 दिसंबर से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू करेगी. इसे सुविधाजनक बनाने के लिए स्पाइसजेट ने अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी किया है और इन जगहों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. इससे पहले, […]

रामगढ़ ताल रिंग रोड अच्छी खबर गो

नये साल में लीजिए रामगढ़ ताल रिंग रोड पर मनोरम सफर का मजा

Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और राजस्व विभाग रामगढ़ ताल रिंग रोड के निर्माण में तेजी लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. रिंग रोड पर अगले साल में आवागमन शुरू होने की उम्मीद है. शनिवार को दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रामगढ़ झील के आसपास 1.5 किलोमीटर के दायरे में भूमि की […]

NER update news लोकल न्यूज

गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंच रहे तो जान लीजिए प्लेटफॉर्म के बदले नंबर

■ गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एफओबी निर्माण के चलते रेल प्रशासन ने लिया निर्णय Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण के कारण यात्रियों की संरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए गाड़ियों के प्लेटफार्म में आज यानी 22 नवम्बर से निम्नवत परिवर्तन […]

कूड़ा उठाने वाली टीम को भुगतान अब क्यूआर कोड से करें सिटी सेंटर

क्यूआर कोड से कर सकेंगे कूड़ा उठाने वाली टीम को पेमेंट

Gorakhpur: अब जल्द ही आप घर से कूड़ा उठने की नगर निगम की सुविधा के लिए क्यूआर से भुगतान कर सकेंगे. निगम अधिकारियों ने इसके लिए योजना बना ली है. क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान होने पर पैसे सीधे निगम के खाते में जाएंगे. 

बालापार ने दिया 'नया गोरखपुर' का साथ, जीडीए को मिली 123 एकड़ भूमि अच्छी खबर

बालापार ने दिया ‘नया गोरखपुर’ का साथ, जीडीए को मिली 123 एकड़ भूमि

Gorakhpur: नया गोरखपुर बसाने का योगी सरकार का सपना किसानों के सहयोग से धीरे धीरे साकार हो रहा है. इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए जीडीए किसानों को राजी करने में सफल हुआ है. यही वजह है कि किसान अब जमीन की रजिस्ट्री कराने में हिचक नहीं रहे हैं, बल्कि इसमें तेजी आई है. 6 नवंबर को सर्वाधिक 62 किसानों ने रजिस्ट्री की.

Gorakhpur Railway Station सिटी सेंटर

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने का रास्ता बदला, सेकेंड क्लास गेट हुआ बंद

Gorakhpur: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से सेकेंड क्लास गेट को बंद कर दिया गया है. अब यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से बाहर निकलने और उस पर पहुंचने के लिए मालगोदाम के पास बने गेट नंबर सात का इस्तेमाल कर सकेंगे.

एएसआई ने शुरू की महराजगंज में भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप की खोज गो

एएसआई ने शुरू की महराजगंज में भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप की खोज

Maharajganj: दुनिया को अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर आठवें अस्थि स्तूप की खोज के लिए सोमवार को महराजगंज जनपद के ऐतिहासिक रामग्राम कन्हैया बाबा स्थान पर उत्खनन कार्य का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार व धम्म पाठ के बीच किया.

Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp

एम्स मरीजों के लिए बनेगा 500 बिस्तर वाला विश्राम सदन

Gorakhpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर और पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मिलकर एक महत्वपूर्ण पहल की है. पूर्वांचल, बिहार और नेपाल से आने वाले लाखों मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए, दोनों संस्थानों ने 500 बिस्तरों वाले एक विश्राम सदन (रेस्ट हाउस) का निर्माण करने का निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

Go Gorakhpur News लोकल न्यूज

बकायेदारों के ‘करोड़ी-क्लब’ पर निगम अब नहीं करेगा मेहरबानी, संपत्ति होगी सीज

Gorakhpur: संपत्तिकर के बड़े बकायेदार नगर निगम के रडार पर आ गए हैं. 50 हजार से 12 करोड़ तक के निजी व सरकारी बकायेदारों की सूची तैयार कर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय को रोजाना समीक्षा की […]

Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp हेल्थ

एम्स गोरखपुर में अब जांच और भुगतान में आसानी

Gorakhpur AIIMS: गोरखपुर एम्स में बृहस्पतिवार को एक नया अध्याय शुरू हुआ है. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने एक नए विस्तारित नमूना संग्रह केंद्र और बिलिंग काउंटर का उद्घाटन किया है. इससे मरीज़ों और तीमारदारों को जांच और भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी.

पाम पैराडाइज में फ्लैट की ख्वाहिश है तो ये खबर मिस मत करें अच्छी खबर

पाम पैराडाइज में फ्लैट की ख्वाहिश है तो ये खबर मिस मत करें

Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जल्द ही पाम पैराडाइज परियोजना में निर्मित ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित करने जा रहा है. इस परियोजना में निर्मित फ्लैटों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और विकास कार्य भी अंतिम चरण में है.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक