क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • विरासत गलियारा: रोज़ी छिनने के डर से सड़क पर उतरे व्यापारी

    विरासत गलियारा: रोज़ी छिनने के डर से सड़क पर उतरे व्यापारी

  • बेतिया एस्टेट के पूर्व मैनेजर के परिवार को भी नोटिस जारी, 15 दिन की मोहलत

    बेतिया एस्टेट के पूर्व मैनेजर के परिवार को भी नोटिस जारी, 15 दिन की मोहलत

  • मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता बनीं एम्स गोरखपुर की नई कार्यकारी निदेशक

    मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता बनीं एम्स गोरखपुर की नई कार्यकारी निदेशक

  • दो ममेरे भाइयों की गला रेतकर हत्या, खेत में मिले शव

    दो ममेरे भाइयों की गला रेतकर हत्या, खेत में मिले शव

  • पतंजलि को लगी ‘मिर्ची’, ग्राहकों से कहा- प्रोडक्ट लौटाकर पैसे वापस ले लें

    पतंजलि को लगी ‘मिर्ची’, ग्राहकों से कहा- प्रोडक्ट लौटाकर पैसे वापस ले लें

  • आपार आइडी: 251 स्कूलों पर संकट, लापरवाही पड़ सकती है भारी

    आपार आइडी: 251 स्कूलों पर संकट, लापरवाही पड़ सकती है भारी

  • कलाई के मांस से तैयार की जीभ, मरीज की बचाई जान

    कलाई के मांस से तैयार की जीभ, मरीज की बचाई जान

  • अब इतने पैसे रख लीजिए तभी एवरेस्ट पर कर सकेंगे चढ़ाई

    अब इतने पैसे रख लीजिए तभी एवरेस्ट पर कर सकेंगे चढ़ाई

  • ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए समझें अपनी जिम्मेदारी: महानिदेशक

    ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए समझें अपनी जिम्मेदारी: महानिदेशक

  • 833 वाहनों का चालान, 41,500 रुपये जुर्माना वसूला

    833 वाहनों का चालान, 41,500 रुपये जुर्माना वसूला

  • गुड न्यूज़: 25 लाख युवाओं को स्मार्टफोन, टैब देगी सरकार

    गुड न्यूज़: 25 लाख युवाओं को स्मार्टफोन, टैब देगी सरकार

  • DDUGU: शिक्षकों के 158 पद पर रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन शुरू, 28 फरवरी लास्ट डेट

    DDUGU: शिक्षकों के 158 पद पर रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन शुरू, 28 फरवरी लास्ट डेट

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक