क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी’ पर वर्कशॉप 30 को, नेपाल से भी पहुंचेंगे प्रतिभागी

    ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी’ पर वर्कशॉप 30 को, नेपाल से भी पहुंचेंगे प्रतिभागी

  • ‘थूकल बरी, पिछवारे धरी…’ भोजपुरी की इस कहावत का क्या मतलब है?

    ‘थूकल बरी, पिछवारे धरी…’ भोजपुरी की इस कहावत का क्या मतलब है?

  • कल फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में आएगा ये चेंज

    कल फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में आएगा ये चेंज

  • निगम की दुकानों के किराया बढ़ोतरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

    निगम की दुकानों के किराया बढ़ोतरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, तुरंत कटेगा ई-चालान

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, तुरंत कटेगा ई-चालान

  • दो अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण

    दो अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण

  • नगर निगम नालों में लगाएगा सेंसर, चुटकी में खत्म होगा जलभराव

    नगर निगम नालों में लगाएगा सेंसर, चुटकी में खत्म होगा जलभराव

  • डीडीयू: इन पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित

    डीडीयू: इन पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित

  • क्रिकेट टीम का ऐलान, भुवनेश्वर में दम दिखाएंगे ये खिलाड़ी

    क्रिकेट टीम का ऐलान, भुवनेश्वर में दम दिखाएंगे ये खिलाड़ी

  • कविताओं का सस्वर पाठ, गूंजा वाह! वाह!!

    कविताओं का सस्वर पाठ, गूंजा वाह! वाह!!

  • पूर्वोत्तर को समझना है तो वहां रहकर देखिए: प्रो. भरत प्रसाद

    पूर्वोत्तर को समझना है तो वहां रहकर देखिए: प्रो. भरत प्रसाद

  • लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

    लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक