मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण। उनके बयानों के माध्यम से जानिए यूपी के विकास की नई दिशा और 'बीमारू' से 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' बनने की कहानी।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में आजमगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के महत्व और ‘डबल इंजन सरकार’ की उपलब्धियां गिनाईं, और कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान अब बदल गई है।
पूर्वांचल के विकास का नया गेटवे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कायाकल्प से की। उन्होंने से कहा, “भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में यूपी की पहचान ‘बीमारू राज्य’ से बदलकर ‘एक्सप्रेसवे वाले राज्य’ के रूप में बन रही है।” उन्होंने आगे कहा कि लगभग 7,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फोर लेन लिंक एक्सप्रेसवे विकसित भारत के लिए एक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में उनकी सरकार के अथक प्रयासों का सीधा प्रतिफल है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और आजमगढ़ को दिल्ली-एनसीआर से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। सीएम योगी ने कहा, यह एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि “पूर्वांचल के विकास के नए गेटवे” का प्रतीक है।
Read …. सीवान में पीएम मोदी ने दी ₹5200 करोड़ की सौगात, कहा- ‘बिहार बनेगा विकसित भारत का इंजन’
‘जाति के नाम पर बांटने वाले सिर्फ अपना परिवार जानते हैं’
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में विपक्ष पर तीखा हमला बोला और जातिवादी राजनीति को खारिज किया। उन्होंने कहा, “विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। जो ये लोग जाति के नाम पर बांटने वाले लोग हैं, यह वही लोग हैं जिनको सत्ता मिली थी तो जाति के नाम पर, लेकिन जब सत्ता में आते थे तो तब यह लोग अपने परिवार की बात करते थे।” सीएम योगी ने अपनी सरकार की नीतियों की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया, खासकर सरकारी भर्तियों के संदर्भ में।
‘60,244 पुलिस भर्ती हुई है ना? किसी से कोई पैसा मांगा है क्या?‘
विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए, मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई 60,244 पुलिस भर्ती का उदाहरण दिया। उन्होंने सीधे जनता से पूछा, “अभी आप मुझे बताइए, 60,244 पुलिस भर्ती हुई है ना? आजमगढ़ के लोग भर्ती हुए हैं कि नहीं हुए हैं? मुझे बताओ, भर्ती हुए हैं ना? आप मुझे बताओ किसी से कोई पैसा मांगा है क्या? कोई सिफारिश करवानी पड़ी है क्या? अरे, हर जाति, हर संप्रदाय से जुड़े हुए लोग भर्ती हुए हैं और इसमें भी 1,245 केवल बेटियां भर्ती हुई हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव या भ्रष्टाचार के योग्यता के आधार पर अवसर प्रदान कर रही है।
औद्योगिक मानचित्र पर यूपी की पहचान
एक्सप्रेसवे के तात्कालिक लाभों का उल्लेख करते हुए, मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ तक का सफर अब मात्र 3 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा से पूर्वांचल की दूरी में 3 घंटे की कमी आई है। यह कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश को देश के लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है, और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे इसी दिशा में एक और मील का पत्थर है, जो प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
- गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश