MMMUT में शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, बनेगा मेडिकल इंजीनियरिंग का हब
गोरखपुर के MMMUT में शुरू होगा मेडिकल संकाय, MBBS पाठ्यक्रम की तैयारी। इंजीनियरिंग के साथ चिकित्सा शिक्षा का नया मॉडल, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर।
गोरखपुर के MMMUT में शुरू होगा मेडिकल संकाय, MBBS पाठ्यक्रम की तैयारी। इंजीनियरिंग के साथ चिकित्सा शिक्षा का नया मॉडल, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर।
गोरखपुर में बन रहा उत्तर प्रदेश का पहला सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान, 85% काम पूरा। सितंबर तक तैयार होकर देगा रोजगार के नए अवसर।
गोरखपुर में बनेगा उत्तर भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय, 621 करोड़ की लागत। जानें कब शुरू होगा निर्माण, क्या होंगे कोर्स और कैसे मिलेगा फायदा। योगी सरकार की बड़ी पहल!
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जिम्मेदारों से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा Gorakhpur: यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बेसिक शिक्षा विभाग आजकल पचास हजार भूतों की तलाश कर रहा है। स्कूली बच्चों की सूची में दर्ज ये ‘भूत’ पिछले शैक्षिक सत्र तक पढ़ाई करने स्कूल आते थे। इस साल नये शैक्षिक सत्र से पहले जब अपार […]
Gorakhpur: दुनिया को योग का पाठ पढ़ाने वाले परमहंस योगानंद की गोरखपुर स्थित जन्मस्थली पर उनकी बचपन की यादों को संजोने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
Gorakhpur: यूपी के बजट में सीएम योगी ने इस बार गोरखपुर और बस्ती मंडल को कई सौगात दी हैं. इससे यहां उद्योग और रोजगार को अभूतपूर्व गति मिलेगी.
Gorakhpur: पड़ोसी के घर तक पहुंचने वाली ख़ुशबू, बेजोड़ स्वाद एवं पौष्टिकता के लिहाज से कालानमक चावल को दुनिया का श्रेष्ठतम चावल माना जाता है. बुद्ध के प्रसाद के रूप में विख्यात कालानमक चावल अपने पोषक तत्वों के चलते उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनेगा.
Gorakhpur: हरिवंशराय बच्चन की रचना मधुशाला ने उन्हें 1930 के दशक में मशहूर कर दिया था. वह हर घर में जाने पहचाने जाते थे. ‘मधुशाला’ लिखने वाले बच्चन साहब की मुलाकात जब हनुमान प्रसाद पोद्दार से हुई, तब हनुमान प्रसाद पोद्दार गीता प्रेस और कल्याण की पहचान को ‘संयुक्त प्रांत’ के दायरे से बाहर ले जाने में जुटे हुए थे.
Gorakhpur: आम बजट में 100 अमृत भारत और 200 वंदेभारत ट्रेनों को मंजूरी मिलने के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) में भी इनके चलने की संभावना बढ़ गई है. जल्द ही एनईआर में एक वंदेभारत और गोरखपुर से होकर आठ अमृत भारत ट्रेनें चल सकती हैं.
Gorakhpur: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह 31 जनवरी को पत्नी के साथ गोरखपुर आ रहे हैं. वह गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे और मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी गोरखपुर आने का कार्यक्रम है. ऐसे में दोनों के बीच मुलाकात की संभावना है.
Gorakhpur: फास्ट टैग से टैक्स वसूली में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद एनएचएआई ने गोरखपुर क्षेत्र के सभी 15 टोल प्लाजा की जांच शुरू कर दी है. यह जांच तकनीकी विंग द्वारा की जा रही है और इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Gorakhpur: गोरखपुर में बेतिया एस्टेट की जमीन पर बने मकानों में किराये पर रहने वाले लोगों की मुश्किलें अब शुरू हो गई हैं. बिहार सरकार ने पहले इन मकानों में रहने वाले 38 लोगों को नोटिस दिया था. शुक्रवार को तीन और परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है. गौरतलब है कि इन परिवारों में वह परिवार भी शामिल है, जिनके फोरफादर यहां बेतिया एस्टेट के मैनेजर थे. सभी को 15 दिनों के अंदर आवास खाली करने का आदेश दिया गया है.
Gorakhpur: गोरखपुर में यू-डायस के तहत आने वाले विद्यालयों के बच्चों की अपार आईडी बनाने की रफ्तार ने अंतिम तिथि को पीछे छोड़ दिया. एक लाख से अधिक बच्चों की अपार आईडी समय पर नहीं बन पाई. इस काम में लापरवाही बरतने पर 16 खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
Gorakhpur: गोरखपुर के अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथी रेस्क्यू सेंटर का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने पीलीभीत से लाए गए एक बाघ का नाम ‘केसरी’ और बहराइच से रेस्क्यू कर लाए गए भेड़ियों के जोड़े का नाम ‘भैरव’ और ‘भैरवी’ रखा.
Gorakhpur: गोरखपुर-कुशीनगर को जोड़ने वाली असुरन-पिपराइच रोड अब 29 मीटर की बजाय 20.5 मीटर चौड़ी बनेगी. इससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. पहले प्रस्ताव के अनुसार, सड़क की चौड़ाई 29 मीटर थी, जिससे असुरन और पिपराइच के व्यापारियों ने विरोध किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क की चौड़ाई घटाकर 20.5 मीटर कर दी गई है.
Gorakhpur: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिवावतार गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाने मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड को दरकिनार कर गोरखनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई. सुख, समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धा की खिचड़ी निवेदित की.
Gorakhpur: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने के लिए अभी तीन महीने और इंतज़ार करना होगा. यूपीडा बोर्ड ने समय सीमा को मंज़ूरी देते हुए तीन महीने का वक़्त बढ़ा दिया है. बेलघाट के पास सरयू नदी की धारा लिंक एक्सप्रेस-वे की नई बनी सड़क और पुल के पास कटान करने लगी थी. आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ के सुझाव पर नदी की धारा को मोड़ने के लिए यूपीडा काम करेगा.
Gorakhpur: गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को सुबह चार बजे गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित की. इसके बाद नेपाल राज परिवार से आई खिचड़ी बाबा को चढ़ाई.
अलग अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पांच विभूतियों को ‘गोरखपुर रत्न’ Gorakhpur: गोरखपुर सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से ही समृद्ध नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत से भी भरपूर है. यह महायोगी गोरखनाथ की पावन साधना स्थली होने के साथ-साथ गीताप्रेस के माध्यम से भारत के धार्मिक साहित्य का एक प्रमुख […]
Gorakhpur: आर्बिट ग्रुप, गोयल एडिबल व फ्लोर मिल के ठिकानों पर चल रही आयकर विभाग की छापेमारी में टीम को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं. बताया जा रहा है कि मामला कई सौ करोड़ की आयकर चोरी का है. शनिवार को तीसरे दिन जारी कार्रवाई में आर्बिट ग्रुप के दो दर्जन से ज़्यादा वैल्यूअर आवासीय और व्यावसायिक भवनों की जांच में जुटे रहे.