ऐतिहासिक: गोरखपुर का वनटांगिया गांव बना यूपी का पहला ‘जल अर्पण’ ग्राम, 100 साल बाद मिटा ‘अंधेरा’
गोरखपुर का ‘जंगल तिकोनिया नंबर तीन’ उत्तर प्रदेश का पहला और देश का दूसरा ‘जल अर्पण गांव’ बन गया है। यहां जल जीवन मिशन के तहत अब 24 घंटे नल से शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी।