We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

यूपी

आरओ-एआरओ पेपर लीक: 1 लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार, ₹5 लाख में बेचा था प्रश्नपत्र!

आरओ-एआरओ पेपर लीक: 1 लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार, ₹5 लाख में बेचा था प्रश्नपत्र!
प्रयागराज में आरओ-एआरओ 2022 पेपर लीक मामले में एक साल से फरार 1 लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार। कोचिंग संचालक के माध्यम से ₹5 लाख में बेचा था पेपर।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में बहुचर्चित आरओ-एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) 2022 परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक साल से वांछित चल रहे, एक लाख रुपये के इनामी आयुष पांडेय को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मंगलवार रात 01:15 बजे मंझनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

कोचिंग संचालक के संपर्क में आया था आयुष

आयुष मूल रूप से मऊ का रहने वाला है। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में आयुष ने बताया कि प्रयागराज में कोचिंग पढ़ाते समय वह नवीन सिंह नामक एक कोचिंग संचालक के संपर्क में आया था। नवीन सिंह आरओ/एआरओ की परीक्षा की तैयारी करवाता था।

Read … लखनऊ आईटी सिटी अपडेट: दिवाली पर होगी ‘जमीन’ की बारिश! आ रही ₹14000 करोड़ की IT सिटी

आयुष ने एसटीएफ को बताया कि नवीन सिंह ने ही उसे वर्ष 2022 में आरओ/एआरओ की परीक्षा का प्रश्नपत्र भेजा था। इसके बाद आयुष ने यह प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को पाँच-पाँच लाख रुपये लेकर बेचे थे।

पेपर लीक गिरोह पर शिकंजा

एसटीएफ लंबे समय से आयुष पांडेय की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी को इस पेपर लीक मामले में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अब नवीन सिंह और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि इस पूरे पेपर लीक रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाई जा सके।



गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

Go Gorakhpur News
यूपी उत्तम प्रदेश एडिटर्स पिक

योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा

Gorakhpur News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी
Go Gorakhpur - UP News
यूपी ग्रेटर नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली अक्टूबर से 12 फीसदी बढ़ेगा टोल टैक्स

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर पहली अक्टूबर से नई टोल दरें लागू होंगी. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…