Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कमरे में घुसकर की थी हत्या की कोशिश, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
-
गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
-
थलपति विजय की 400 करोड़ की फिल्म के ट्रेलर में घुसे एक ‘लोगो’ ने कैसे ‘जन नायक’ पर मचा दिया बवाल
-
‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
-
गोरखपुर में स्वच्छता की सर्जिकल स्ट्राइक: 40 एकड़ इलाका हुआ चकाचक, रामगढ़ ताल से एकला तक चला अभियान
-
गोरखपुर समाचार: रविवार की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
-
गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
-
गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश
-
गोरखपुर: देश के पहले ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ की नींव रखने वाले परमेश्वर जी का निधन
-
MMMUT गोरखपुर के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को मिली लखनऊ यूनिवर्सिटी की कमान
-
गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा UP के नए भाजपा अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम