क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • रेलवे का बड़ा फैसला: अब 10 करोड़ टर्नओवर की शर्त खत्म, पार्सल बिजनेस करना हुआ आसान

    रेलवे का बड़ा फैसला: अब 10 करोड़ टर्नओवर की शर्त खत्म, पार्सल बिजनेस करना हुआ आसान

  • एम्स गोरखपुर: 25 से 65 साल की महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, हर 3 साल में करानी होगी यह जांच

    एम्स गोरखपुर: 25 से 65 साल की महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, हर 3 साल में करानी होगी यह जांच

  • सपा कार्यकर्ताओं को 6 जनवरी तक ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का मिला सख्त निर्देश

    सपा कार्यकर्ताओं को 6 जनवरी तक ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का मिला सख्त निर्देश

  • प्यार की सनक: बीआरडी में डॉक्टर के लिए युवती ने काटी कलाई की नस, खाईं नींद की गोलियां

    प्यार की सनक: बीआरडी में डॉक्टर के लिए युवती ने काटी कलाई की नस, खाईं नींद की गोलियां

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • एम्स का बड़ा कदम: अब 7 आरोग्य मंदिरों में होगा ‘मेध्यावृद्धि’ का विस्तार, सुधरेगी दिमागी सेहत

    एम्स का बड़ा कदम: अब 7 आरोग्य मंदिरों में होगा ‘मेध्यावृद्धि’ का विस्तार, सुधरेगी दिमागी सेहत

  • दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बहू का शव छोड़कर फरार हुए ससुराली

    दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बहू का शव छोड़कर फरार हुए ससुराली

  • गोरखपुर समाचार: हवाला कारोबार पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 50 लाख नकदी के साथ दुकानदार को दबोचा

    गोरखपुर समाचार: हवाला कारोबार पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 50 लाख नकदी के साथ दुकानदार को दबोचा

  • मौसम का मिजाज: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड से राहत, अब घने कोहरे के ‘येलो अलर्ट’ ने बढ़ाई चिंता

    मौसम का मिजाज: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड से राहत, अब घने कोहरे के ‘येलो अलर्ट’ ने बढ़ाई चिंता

  • सहजनवां में खूनी संघर्ष: मछली विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, इलाके में भारी तनाव

    सहजनवां में खूनी संघर्ष: मछली विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, इलाके में भारी तनाव

  • गोरखपुर: जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

    गोरखपुर: जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

  • DDU के हजारों छात्रों को बड़ी राहत, सर्वर डाउन होने की वजह से मिला ‘दूसरा मौका’, अब 15 तक करें आवेदन

    DDU के हजारों छात्रों को बड़ी राहत, सर्वर डाउन होने की वजह से मिला ‘दूसरा मौका’, अब 15 तक करें आवेदन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक