Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.
विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.
परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.
पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
-
गोरखपुर: आयुष यूनिवर्सिटी में हाईटेक हुई पैथोलॉजी, एक साथ होगी 100 मरीजों की जांच, 15 मिनट में रिपोर्ट
-
गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत, बनी ‘रिकॉर्ड’ तोड़ने की रणनीति
-
गोरखपुर: नकली सांप-छिपकली का डर दिखाकर लूट, 30 महिलाओं का गिरोह यूं देता था वारदात को अंजाम
-
गोरखपुर: ‘डबल इंजन सरकार ने नौकरियों पर लगाया ताला’, सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा हमला
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
Gorakhpur News: गीडा में 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 99 हजार कैश भी बरामद
-
Gorakhpur News: एसएसपी राज करन नय्यर बने डीआईजी, एडीजी मुथा अशोक जैन ने लगाए पदोन्नति के स्टार
-
Gorakhpur News: गीता प्रेस के पास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लोडर से पकड़ी पॉलीथिन की बड़ी खेप
-
Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल को मिली आधुनिक ICU की सौगात, जीएम ने परखे जीवन रक्षक उपकरण
-
Gorakhpur News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का हल्लाबोल, 1 जनवरी से अंतरिम राहत देने की उठी मांग
-
DDU Gorakhpur: ₹99 लाख की हाई-टेक नर्सरी से बदलेगी पूर्वांचल की खेती, कुलपति ने किया शिलान्यास
-
DDU Gorakhpur: अब मशीन बताएगी आपका स्ट्रेस लेवल, यूनिवर्सिटी में खुलेगा देश का अनूठा ‘स्नेह’ सेंटर