क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • संस्कृत अनुवाद करने वाली टीम का हिस्सा होना मेरे लिए गौरव की बात: डॉ. अतुल

    संस्कृत अनुवाद करने वाली टीम का हिस्सा होना मेरे लिए गौरव की बात: डॉ. अतुल

  • गोरखपुर में बन रहा भव्य कन्वेंशन सेंटर, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप

    गोरखपुर में बन रहा भव्य कन्वेंशन सेंटर, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप

  • शिक्षा का अधिकार: बच्चे का दाखिला कराना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया, टाइमलाइन

    शिक्षा का अधिकार: बच्चे का दाखिला कराना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया, टाइमलाइन

  • गोरखपुर में बेतिया एस्टेट की ‘गुमनाम’ संपत्ति की कहानी, जानिए क्यों मचा है तूफ़ान

    गोरखपुर में बेतिया एस्टेट की ‘गुमनाम’ संपत्ति की कहानी, जानिए क्यों मचा है तूफ़ान

  • सृष्टि, जिसे अपने सपनों की ‘उड़ान’ से बेइंतहा प्यार था

    सृष्टि, जिसे अपने सपनों की ‘उड़ान’ से बेइंतहा प्यार था

  • गोरखपुर में बंगाल पुलिस की हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार

    गोरखपुर में बंगाल पुलिस की हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार

  • स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें 5 दिसंबर से, बुकिंग शुरू

    स्पाइसजेट की गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें 5 दिसंबर से, बुकिंग शुरू

  • नये साल में लीजिए रामगढ़ ताल रिंग रोड पर मनोरम सफर का मजा

    नये साल में लीजिए रामगढ़ ताल रिंग रोड पर मनोरम सफर का मजा

  • विशाल सिंह हत्याकांड: राहुल और सैफ की तलाश में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी

    विशाल सिंह हत्याकांड: राहुल और सैफ की तलाश में 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी

  • दोस्त ने ईंट से कूचकर की हत्या, गिरफ्तार

    दोस्त ने ईंट से कूचकर की हत्या, गिरफ्तार

  • केस से दो नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, महिला दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

    केस से दो नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, महिला दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

  • बंश बहादुर पाल स्मारक महाविद्यालय को चाहिए प्राचार्य

    बंश बहादुर पाल स्मारक महाविद्यालय को चाहिए प्राचार्य

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक