क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • बीपी की दवा समय पर लेना क्यों जरूरी है? जानें क्या हैं सावधानियां

    बीपी की दवा समय पर लेना क्यों जरूरी है? जानें क्या हैं सावधानियां

  • हीरक जयंती समारोह: 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर 75 कार्यक्रमों का आयोजन करेगा डीडीयू

    हीरक जयंती समारोह: 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर 75 कार्यक्रमों का आयोजन करेगा डीडीयू

  • वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कॉलेज में ये खेल सुविधाएं बढ़ेंगी

    वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कॉलेज में ये खेल सुविधाएं बढ़ेंगी

  • सीएम आज करेंगे शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण

    सीएम आज करेंगे शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण

  • नगर निगम ने दुकानदारों से वसूला 89 हजार रुपये किराया, डॉ. पाठक की दुकान सील

    नगर निगम ने दुकानदारों से वसूला 89 हजार रुपये किराया, डॉ. पाठक की दुकान सील

  • एक मुफ्त तख्त की डिमांड…और तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    एक मुफ्त तख्त की डिमांड…और तीन पुलिसकर्मी निलंबित

  • प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ

    प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ

  • समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

    समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

  • यूपी में पॉवर और सीमेंट प्लांट में निवेश करेगा अडानी समूह

    यूपी में पॉवर और सीमेंट प्लांट में निवेश करेगा अडानी समूह

  • डीडीयू: शोधार्थियों को मिला तेरह हजार से अधिक रिसर्च मैग्जीन का फ्री एक्सेस

    डीडीयू: शोधार्थियों को मिला तेरह हजार से अधिक रिसर्च मैग्जीन का फ्री एक्सेस

  • कामयाबी: एम्स गोरखपुर के शोध ने खोली मेलाज्मा के इलाज की नई राह

    कामयाबी: एम्स गोरखपुर के शोध ने खोली मेलाज्मा के इलाज की नई राह

  • नाबालिगों का ई-रिक्शा चलाना हुआ बैन, पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

    नाबालिगों का ई-रिक्शा चलाना हुआ बैन, पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक