क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • जासूसी केस: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    जासूसी केस: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

  • उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाहाकार: जानें आपके शहर में कब होगी प्री-मानसून बारिश और कब आएगा मानसून?

    उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाहाकार: जानें आपके शहर में कब होगी प्री-मानसून बारिश और कब आएगा मानसून?

  • आज का दिन कैसा रहेगा? 12 जून का राशिफल, जानें अपनी राशि का हाल और क्या कहते हैं आपके सितारे!

    आज का दिन कैसा रहेगा? 12 जून का राशिफल, जानें अपनी राशि का हाल और क्या कहते हैं आपके सितारे!

  • 📰 आज की खास खबरें | गो गोरखपुर

    📰 आज की खास खबरें | गो गोरखपुर

  • तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, अब सिर्फ इन्हें ही मिलेगा टिकट

    तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, अब सिर्फ इन्हें ही मिलेगा टिकट

  • रेल यात्रियों के लिए अहम खबर: गोरखपुर में 6 महीने तक ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

    रेल यात्रियों के लिए अहम खबर: गोरखपुर में 6 महीने तक ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

  • मुंडन कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, 2 बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह झुलसे

    मुंडन कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, 2 बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह झुलसे

  • DDUGU का ‘योग बंधन’ वैश्विक मंच पर छाया, 5 देशों के संग योग से जुड़ाव

    DDUGU का ‘योग बंधन’ वैश्विक मंच पर छाया, 5 देशों के संग योग से जुड़ाव

  • ‘बाल श्रम निषेध सप्ताह’ कल से, पुलिस लाइंस से निकलेगी बड़ी जागरूकता रैली

    ‘बाल श्रम निषेध सप्ताह’ कल से, पुलिस लाइंस से निकलेगी बड़ी जागरूकता रैली

  • एलएलबी छात्रों के लिए अहम खबर: प्रायोगिक/मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

    एलएलबी छात्रों के लिए अहम खबर: प्रायोगिक/मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

  • दहशतनाक खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, राप्ती में फेंका शव

    दहशतनाक खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, राप्ती में फेंका शव

  • एम्स गोरखपुर में ऐतिहासिक शुरुआत, अत्याधुनिक शवगृह में हुए पहले दो पोस्टमार्टम!

    एम्स गोरखपुर में ऐतिहासिक शुरुआत, अत्याधुनिक शवगृह में हुए पहले दो पोस्टमार्टम!

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक