Skip to content
हादसा

मुंडन कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, 2 बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह झुलसे

मुंडन कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, 2 बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह झुलसे
गोरखपुर के पिपराइच में मुंडन कार्यक्रम में सिलेंडर फटा, 2 बच्चों सहित 9 लोग झुलसे। सभी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती।

गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के महुअवा उर्फ कटैया गांव में एक मुंडन कार्यक्रम के दौरान भीषण हादसा हो गया। प्रीतिभोज के लिए खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चों सहित 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

खाना बनाते समय लगी आग, टेंट और बाइक भी खाक

यह घटना श्रीराम निषाद के घर पर हुई, जहाँ मुंडन कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था और शाम को प्रीतिभोज के लिए खाना तैयार किया जा रहा था। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता, 9 लोग इसकी चपेट में आ चुके थे।

झुलसे लोगों में ओमप्रकाश जायसवाल, विंध्यवासिनी विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मोलउ, वकील, लोहार, सत्येंद्र निषाद, सुरेश निषाद, कमलेश विश्वकर्मा और जीपू शामिल हैं। इनमें से दो बच्चों सहित नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों का चल रहा इलाज, कुछ की हालत गंभीर

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पांच लोग गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। सभी झुलसे लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस हादसे में सिलेंडर में आग लगने के कारण एक बाइक और एक टेंट भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।



गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गो गोरखपुर न्यूज़ पोर्टल. सूचनाओं की भीड़ में आपके काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… गोरखपुर सिटी: टॉप टेन