क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • ब्रेकिंग: गोरखपुर भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख!

    ब्रेकिंग: गोरखपुर भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख!

  • सोने को लेकर ये बात नहीं जानते होंगे आप: 24 कैरेट गोल्ड इतना नरम कि चाकू से भी कट जाता है!

    सोने को लेकर ये बात नहीं जानते होंगे आप: 24 कैरेट गोल्ड इतना नरम कि चाकू से भी कट जाता है!

  • सम्मान: धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, बने 11वें भारतीय दिग्गज!

    सम्मान: धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, बने 11वें भारतीय दिग्गज!

  • GDA: बकाएदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं चुकाया तो घर-दुकान का आवंटन होगा रद्द!

    GDA: बकाएदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं चुकाया तो घर-दुकान का आवंटन होगा रद्द!

  • खुशखबरी! आज से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, जानें कब होगी झमाझम बारिश

    खुशखबरी! आज से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, जानें कब होगी झमाझम बारिश

  • नगर निगम सदन की बैठक स्थगित, आज होगी कार्यकारिणी की बैठक

    नगर निगम सदन की बैठक स्थगित, आज होगी कार्यकारिणी की बैठक

  • आपका दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं सितारे आज आपके लिए!

    आपका दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं सितारे आज आपके लिए!

  • यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा तीसरी बार स्थगित

    यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा तीसरी बार स्थगित

  • पूर्वोत्तर रेलवे: इंजीनियरिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का मार्ग बदला

    पूर्वोत्तर रेलवे: इंजीनियरिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का मार्ग बदला

  • एमएमएमयूटी: 5 विद्यार्थियों का एआईसीटीई डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन

    एमएमएमयूटी: 5 विद्यार्थियों का एआईसीटीई डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन

  • डीडीयूजीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 41 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन

    डीडीयूजीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 41 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन

  • अनोखी शादी: 3 फुट के दूल्हे ने 2.5 फुट की दुल्हन के साथ लिए सात फेरे

    अनोखी शादी: 3 फुट के दूल्हे ने 2.5 फुट की दुल्हन के साथ लिए सात फेरे

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक