Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे को मिली मंत्रालय से मंजूरी
-
राजा रघुवंशी हत्याकांड: गुनाह कबूल! – “लूट की कहानी बनाकर मैं विधवा बन जाऊंगी…”
-
जून में जू खुलने की उम्मीद नहीं, बर्ड फ्लू रिपोर्ट का इंतजार
-
गाजियाबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या, मां भी घायल
-
राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम और प्रेमी राज की शातिर साजिश का खुलासा
-
शहर की ये 15 कॉलोनियां अब जीडीए के खाते से निकल नगर निगम में होंगी शामिल
-
दिनेश निषाद हत्याकांड: मुख्य आरोपी जुगुल निषाद को पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
-
गाजियाबाद और नोएडा में नवंबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ANPR सिस्टम होगा लागू
-
₹1 का सिक्का बनाने में सरकार को होता है ₹0.11 का नुकसान!
-
अयोध्या में जमीन खरीदना हुआ और महंगा: सर्किल रेट में 30% से 200% तक की बढ़ोतरी
-
मैरिज रजिस्ट्रेशन: अब पुरोहित या पारिवारिक सदस्य की गवाही अनिवार्य
-
राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून की हॉरर स्टोरी में अभी इन सवालों का जवाब है बाकी
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।