क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • गाजियाबाद और नोएडा में नवंबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ANPR सिस्टम होगा लागू

    गाजियाबाद और नोएडा में नवंबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ANPR सिस्टम होगा लागू

  • ₹1 का सिक्का बनाने में सरकार को होता है ₹0.11 का नुकसान!

    ₹1 का सिक्का बनाने में सरकार को होता है ₹0.11 का नुकसान!

  • अयोध्या में जमीन खरीदना हुआ और महंगा: सर्किल रेट में 30% से 200% तक की बढ़ोतरी

    अयोध्या में जमीन खरीदना हुआ और महंगा: सर्किल रेट में 30% से 200% तक की बढ़ोतरी

  • मैरिज रजिस्ट्रेशन: अब पुरोहित या पारिवारिक सदस्य की गवाही अनिवार्य

    मैरिज रजिस्ट्रेशन: अब पुरोहित या पारिवारिक सदस्य की गवाही अनिवार्य

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून की हॉरर स्टोरी में अभी इन सवालों का जवाब है बाकी

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून की हॉरर स्टोरी में अभी इन सवालों का जवाब है बाकी

  • गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) 12 जून से, विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार

    गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) 12 जून से, विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार

  • दिनेश निषाद हत्याकांड का खुलासा जल्द, नामजद आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

    दिनेश निषाद हत्याकांड का खुलासा जल्द, नामजद आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

  • दैनिक राशिफल: इन राशियों के लिए क्यों खास है आज का दिन

    दैनिक राशिफल: इन राशियों के लिए क्यों खास है आज का दिन

  • MMMUT: एम.टेक फीस घटी, पीएचडी फेलोशिप बढ़ी, 20 करोड़ से अधिक की नई लैब को मंजूरी

    MMMUT: एम.टेक फीस घटी, पीएचडी फेलोशिप बढ़ी, 20 करोड़ से अधिक की नई लैब को मंजूरी

  • दर्दनाक हादसा: कांग्रेस नेता के भतीजे सहित तीन की मौत, पत्नी गंभीर; शाहजहाँपुर में ट्रक से टकराई कार

    दर्दनाक हादसा: कांग्रेस नेता के भतीजे सहित तीन की मौत, पत्नी गंभीर; शाहजहाँपुर में ट्रक से टकराई कार

  • ग्रेटर नोएडा में बनेगा आधुनिक फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, 125 करोड़ होंगे खर्च

    ग्रेटर नोएडा में बनेगा आधुनिक फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, 125 करोड़ होंगे खर्च

  • गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन के रेस्टोरेंट में खाना परोसने में देरी पर जमकर तोड़फोड़, तीन गिरफ्तार

    गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन के रेस्टोरेंट में खाना परोसने में देरी पर जमकर तोड़फोड़, तीन गिरफ्तार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक