क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • आम के शौकीन हैं और है मधुमेह? जानें, डायबिटीज के मरीज कितनी मात्रा में खा सकते हैं ‘फलों का राजा’

    आम के शौकीन हैं और है मधुमेह? जानें, डायबिटीज के मरीज कितनी मात्रा में खा सकते हैं ‘फलों का राजा’

  • गोरखपुर में योग की अलख: विश्वविद्यालय ने निकाली मैराथन, रामगढ़ ताल पर हुआ भव्य योगाभ्यास!

    गोरखपुर में योग की अलख: विश्वविद्यालय ने निकाली मैराथन, रामगढ़ ताल पर हुआ भव्य योगाभ्यास!

  • गोरखपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी, लेकिन रंजिश में हुए कत्ल की कहानियां हैं उलझी

    गोरखपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी, लेकिन रंजिश में हुए कत्ल की कहानियां हैं उलझी

  • बड़ी खबर! अब ₹3000 में मिलेगा पूरे साल का फास्टैग, नितिन गडकरी ने की नई टोल योजना की घोषणा

    बड़ी खबर! अब ₹3000 में मिलेगा पूरे साल का फास्टैग, नितिन गडकरी ने की नई टोल योजना की घोषणा

  • सरकारी दफ़्तर की गौरव गाथा: ‘सेवा-शुल्क’ लेते हुए एक कर्मयोगी रंगे हाथ ‘सम्मानित’

    सरकारी दफ़्तर की गौरव गाथा: ‘सेवा-शुल्क’ लेते हुए एक कर्मयोगी रंगे हाथ ‘सम्मानित’

  • एनईआर अपडेट: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, कुछ के टर्मिनल-रूट बदले; यात्रा से पहले जानें बड़े अपडेट!

    एनईआर अपडेट: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, कुछ के टर्मिनल-रूट बदले; यात्रा से पहले जानें बड़े अपडेट!

  • आरओ-एआरओ पेपर लीक: 1 लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार, ₹5 लाख में बेचा था प्रश्नपत्र!

    आरओ-एआरओ पेपर लीक: 1 लाख का इनामी आयुष पांडेय गिरफ्तार, ₹5 लाख में बेचा था प्रश्नपत्र!

  • गूगल से नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, DRDO के सचिव के खाते से उड़े लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ खेल

    गूगल से नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, DRDO के सचिव के खाते से उड़े लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ खेल

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सुरक्षा: हर 45 KM पर एंबुलेंस, क्रेन, और CCTV से होगी निगरानी

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हाई-टेक सुरक्षा: हर 45 KM पर एंबुलेंस, क्रेन, और CCTV से होगी निगरानी

  • एमएमएमयूटी:’टाइम्स हायर एजुकेशन’ सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल

    एमएमएमयूटी:’टाइम्स हायर एजुकेशन’ सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक सम्मान! ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ इम्पैक्ट रैंकिंग्स में पहली बार मिली जगह

    गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक सम्मान! ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ इम्पैक्ट रैंकिंग्स में पहली बार मिली जगह

  • गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: प्रोजेक्ट अब अयोध्या शिफ्ट, 22 जिलों को जोड़ेगी ये ‘लाइफलाइन’

    गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: प्रोजेक्ट अब अयोध्या शिफ्ट, 22 जिलों को जोड़ेगी ये ‘लाइफलाइन’

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक