क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर संपत्ति कर: 30 जून तक पाएं बंपर छूट, चूक गए तो होगा नुकसान

    गोरखपुर संपत्ति कर: 30 जून तक पाएं बंपर छूट, चूक गए तो होगा नुकसान

  • यूपी अब बीमारू नहीं, एक्सप्रेसवे प्रदेश है: योगी

    यूपी अब बीमारू नहीं, एक्सप्रेसवे प्रदेश है: योगी

  • सीवान में पीएम मोदी ने दी ₹5200 करोड़ की सौगात, कहा- ‘बिहार बनेगा विकसित भारत का इंजन’

    सीवान में पीएम मोदी ने दी ₹5200 करोड़ की सौगात, कहा- ‘बिहार बनेगा विकसित भारत का इंजन’

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली नई सौगात, कुलपति ने किया ‘स्वामी विवेकानंद योग वाटिका’ का लोकार्पण

    गोरखपुर विश्वविद्यालय को मिली नई सौगात, कुलपति ने किया ‘स्वामी विवेकानंद योग वाटिका’ का लोकार्पण

  • एमएमएमयूटी में ‘योग साहित्य’ पर प्रदर्शनी, छात्रों ने जानी योग की ताकत

    एमएमएमयूटी में ‘योग साहित्य’ पर प्रदर्शनी, छात्रों ने जानी योग की ताकत

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे खुला: अब दिल्ली-NCR से गोरखपुर सिर्फ 9.5 घंटे में

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे खुला: अब दिल्ली-NCR से गोरखपुर सिर्फ 9.5 घंटे में

  • लखेरा: बचपन की अल्हड़पन से गाली तक की एक शब्द-यात्रा

    लखेरा: बचपन की अल्हड़पन से गाली तक की एक शब्द-यात्रा

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हुआ शुरू: रूट, इंटरचेंज और हर 10 KM की पूरी जानकारी यहां!

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे हुआ शुरू: रूट, इंटरचेंज और हर 10 KM की पूरी जानकारी यहां!

  • सिद्धार्थनगर में दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, नए कानून में यूपी की पहली सजा

    सिद्धार्थनगर में दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, नए कानून में यूपी की पहली सजा

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज होगा भव्य लोकार्पण! CM योगी जनता को समर्पित करेंगे

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का आज होगा भव्य लोकार्पण! CM योगी जनता को समर्पित करेंगे

  • गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस: आज पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जानें पूरा शेड्यूल

    गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस: आज पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जानें पूरा शेड्यूल

  • चलती ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, झगड़े के बाद यूं हुआ हादसा

    चलती ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, झगड़े के बाद यूं हुआ हादसा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक