क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • जीडीए बोर्ड की आज अहम बैठक: ‘नया गोरखपुर’ योजना को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों की इन परियोजनाओं पर होंगे बड़े फैसले!

    जीडीए बोर्ड की आज अहम बैठक: ‘नया गोरखपुर’ योजना को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों की इन परियोजनाओं पर होंगे बड़े फैसले!

  • लखनऊ आईटी सिटी अपडेट: दिवाली पर होगी ‘जमीन’ की बारिश! आ रही ₹14000 करोड़ की IT सिटी

    लखनऊ आईटी सिटी अपडेट: दिवाली पर होगी ‘जमीन’ की बारिश! आ रही ₹14000 करोड़ की IT सिटी

  • Air India की नई मुसीबत! 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, ड्रीमलाइनर बेड़े पर DGCA की पैनी नजर

    Air India की नई मुसीबत! 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, ड्रीमलाइनर बेड़े पर DGCA की पैनी नजर

  • डीडीयू के प्रो. राजर्षि कुमार गौर UPCAR में डिप्टी डायरेक्टर जनरल नियुक्त, मिला ‘बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड’

    डीडीयू के प्रो. राजर्षि कुमार गौर UPCAR में डिप्टी डायरेक्टर जनरल नियुक्त, मिला ‘बेस्ट साइंटिस्ट अवार्ड’

  • पटना-थावे विशेष ट्रेन अब 30 सितंबर तक चलेगी! रेलवे ने बढ़ाई 92 अतिरिक्त फेरों की अवधि, जानें नया टाइमटेबल

    पटना-थावे विशेष ट्रेन अब 30 सितंबर तक चलेगी! रेलवे ने बढ़ाई 92 अतिरिक्त फेरों की अवधि, जानें नया टाइमटेबल

  • यात्री ध्यान दें! पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष ट्रेन 30 सितंबर तक चलेगी, जानें पूरा शेड्यूल

    यात्री ध्यान दें! पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष ट्रेन 30 सितंबर तक चलेगी, जानें पूरा शेड्यूल

  • MMMUT में ₹1.80 करोड़ की VR-AR लैब बनेगी, छात्रों को मिलेगी ‘वर्चुअल रियलिटी’ माइनर डिग्री

    MMMUT में ₹1.80 करोड़ की VR-AR लैब बनेगी, छात्रों को मिलेगी ‘वर्चुअल रियलिटी’ माइनर डिग्री

  • दिवाली पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ‘महाधमाका’! वियतनामी कंपनी VinFast ला रही ये धांसू SUV, Creta और Curvv को देगी टक्कर

    दिवाली पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ‘महाधमाका’! वियतनामी कंपनी VinFast ला रही ये धांसू SUV, Creta और Curvv को देगी टक्कर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा ‘शिक्षा से रोजगार’ कैरियर लाउंज: अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी!

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में खुलेगा ‘शिक्षा से रोजगार’ कैरियर लाउंज: अब डिग्री के साथ मिलेगी नौकरी!

  • रोडवेज बस ने 5 ऑटो और 2 स्कूली बस को ठोंका, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

    रोडवेज बस ने 5 ऑटो और 2 स्कूली बस को ठोंका, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

  • चौरीचौरा: रात में धान की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, 14 पर केस दर्ज!

    चौरीचौरा: रात में धान की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, 14 पर केस दर्ज!

  • क्रिकेट खेल रहा था 11वीं का छात्र, गिरी आकाशीय बिजली और चली गई जान

    क्रिकेट खेल रहा था 11वीं का छात्र, गिरी आकाशीय बिजली और चली गई जान

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक