क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • नये साल में नौका विहार तक पहुंचने के लिए दो नई सड़कें

    नये साल में नौका विहार तक पहुंचने के लिए दो नई सड़कें

  • 18 प्रतिशत जीएसटी बनाम कार के चालान का वह दिलचस्प किस्सा

    18 प्रतिशत जीएसटी बनाम कार के चालान का वह दिलचस्प किस्सा

  • पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

    पंजाब की डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

  • महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज होगा मजबूत, अवसरों की नहीं है कमी: योगी

    महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज होगा मजबूत, अवसरों की नहीं है कमी: योगी

  • डीडीयू के बीटेक छात्रों ने ड्रोन प्रतियोगिता में जीता विशेष पुरस्कार

    डीडीयू के बीटेक छात्रों ने ड्रोन प्रतियोगिता में जीता विशेष पुरस्कार

  • नौटंकी शैली में मंच पर उतरी ‘हरिश्चंद्र तारामती’ की जीवनी

    नौटंकी शैली में मंच पर उतरी ‘हरिश्चंद्र तारामती’ की जीवनी

  • शब्द, सत्ता का निर्माण और विनाश दोनों कर सकते हैं: प्रो. विश्वनाथ तिवारी

    शब्द, सत्ता का निर्माण और विनाश दोनों कर सकते हैं: प्रो. विश्वनाथ तिवारी

  • शिक्षक भर्ती मामले में बीएसए के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी

    शिक्षक भर्ती मामले में बीएसए के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी

  • राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या कहा

    राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या कहा

  • सिपाही की पिटाई के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर दर्ज होगा केस

    सिपाही की पिटाई के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर दर्ज होगा केस

  • बच्चे के ‘अपार’ नामांकन के लिए आपने सहमति दी? जान लें ये काम की बातें

    बच्चे के ‘अपार’ नामांकन के लिए आपने सहमति दी? जान लें ये काम की बातें

  • प्रभात का शव देखकर मचा कोहराम, कहा- लखनऊ बुलाकर मरवा दिया

    प्रभात का शव देखकर मचा कोहराम, कहा- लखनऊ बुलाकर मरवा दिया

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक