क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या कहा

    राहुल गांधी ने प्रभात के पिता से फोन पर की बात, जानें क्या कहा

  • सिपाही की पिटाई के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर दर्ज होगा केस

    सिपाही की पिटाई के मामले में डॉ. अनुज सरकारी पर दर्ज होगा केस

  • बच्चे के ‘अपार’ नामांकन के लिए आपने सहमति दी? जान लें ये काम की बातें

    बच्चे के ‘अपार’ नामांकन के लिए आपने सहमति दी? जान लें ये काम की बातें

  • प्रभात का शव देखकर मचा कोहराम, कहा- लखनऊ बुलाकर मरवा दिया

    प्रभात का शव देखकर मचा कोहराम, कहा- लखनऊ बुलाकर मरवा दिया

  • शर्मनाक: बस्ती में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को अपने रूम में बुलाया और फिर….

    शर्मनाक: बस्ती में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को अपने रूम में बुलाया और फिर….

  • 19 से 25 दिसंबर तक अटल शताब्दी समारोह मनाएगी यूपी सरकार

    19 से 25 दिसंबर तक अटल शताब्दी समारोह मनाएगी यूपी सरकार

  • इंस्टा और वॉट्सऐप के ये नये अपडेट आपने देखे? काम हो जाएगा और आसान

    इंस्टा और वॉट्सऐप के ये नये अपडेट आपने देखे? काम हो जाएगा और आसान

  • फेसबुक पर हुआ प्यार, बिहार से शादी करने गोरखपुर पहुंच गई युवती तो मचा हंगामा

    फेसबुक पर हुआ प्यार, बिहार से शादी करने गोरखपुर पहुंच गई युवती तो मचा हंगामा

  • सर्दी की गुनगुनी धूप के बीच झील की लहरों पर लीजिए पिकनिक का मजा

    सर्दी की गुनगुनी धूप के बीच झील की लहरों पर लीजिए पिकनिक का मजा

  • दुल्हन निकली एचआईवी संक्रमित, शादी के नौ महीने बाद ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ा

    दुल्हन निकली एचआईवी संक्रमित, शादी के नौ महीने बाद ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ा

  • गोरखपुर में जीडीए से प्लॉट खरीदने का यह मौका जाने न दें

    गोरखपुर में जीडीए से प्लॉट खरीदने का यह मौका जाने न दें

  • आईएमए चुनाव: आखिरी दिन 30 से ज्यादा हुए नामांकन, तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

    आईएमए चुनाव: आखिरी दिन 30 से ज्यादा हुए नामांकन, तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक