क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • प्रकाश चंद्र जायसवाल ने संभाला पीसीसीएम का पदभार

    प्रकाश चंद्र जायसवाल ने संभाला पीसीसीएम का पदभार

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट मिलने की तारीख 21 तक बढ़ी

    राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट मिलने की तारीख 21 तक बढ़ी

  • असुरन-पिपराइच रोड: व्यापारियों को बड़ी राहत, घटी सड़क की चौड़ाई

    असुरन-पिपराइच रोड: व्यापारियों को बड़ी राहत, घटी सड़क की चौड़ाई

  • व्ही पार्क में जल्द ही रबर के जॉगिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे मॉर्निंग वॉकर

    व्ही पार्क में जल्द ही रबर के जॉगिंग ट्रैक पर दौड़ेंगे मॉर्निंग वॉकर

  • सेक्स रैकेट के तार लखनऊ तक, सरगना के मोबाइल ने खोले कई राज़

    सेक्स रैकेट के तार लखनऊ तक, सरगना के मोबाइल ने खोले कई राज़

  • उपलब्धि: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रकाश ने दिखाई प्रतिभा

    उपलब्धि: राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रकाश ने दिखाई प्रतिभा

  • एक ‘गुमशुदा’ किशोरी के साहस ने खोली शहर में चल रहे सेक्स रैकेट की पोल

    एक ‘गुमशुदा’ किशोरी के साहस ने खोली शहर में चल रहे सेक्स रैकेट की पोल

  • Fatima Hospital: डॉक्टर, ओपीडी टाइम, विभाग, सुविधाएं…सारी जानकारी

    Fatima Hospital: डॉक्टर, ओपीडी टाइम, विभाग, सुविधाएं…सारी जानकारी

  • शीतलहर: आठवीं तक के स्कूल 18 तक बंद

    शीतलहर: आठवीं तक के स्कूल 18 तक बंद

  • अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तारीख 25 जनवरी

    अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तारीख 25 जनवरी

  • नौका विहार पार्ट-2: यहां बन रहा है शहर का एक और खूबसूरत स्पॉट

    नौका विहार पार्ट-2: यहां बन रहा है शहर का एक और खूबसूरत स्पॉट

  • शहर की ये पांच सड़कें भी होंगी स्मार्ट, जानिए क्या खास होगा

    शहर की ये पांच सड़कें भी होंगी स्मार्ट, जानिए क्या खास होगा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक