क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • इंस्टाग्राम फ्रेंड ले गया हुक्का बार, चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

    इंस्टाग्राम फ्रेंड ले गया हुक्का बार, चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

  • गोरखनाथ मंदिर: 15 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित की खिचड़ी

    गोरखनाथ मंदिर: 15 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित की खिचड़ी

  • वेदर अपडेट: आज रात मौसम का मिजाज़ नया गुल खिलाएगा, जानिए क्या है चेतावनी

    वेदर अपडेट: आज रात मौसम का मिजाज़ नया गुल खिलाएगा, जानिए क्या है चेतावनी

  • लिंक एक्सप्रेस-वे: आईआईटी विशेषज्ञ बोले, मोड़नी पड़ेगी सरयू की धारा वरना…

    लिंक एक्सप्रेस-वे: आईआईटी विशेषज्ञ बोले, मोड़नी पड़ेगी सरयू की धारा वरना…

  • अस्पताल संचालक से 50 लाख की ठगी, गाजियाबादी दोस्त पर केस

    अस्पताल संचालक से 50 लाख की ठगी, गाजियाबादी दोस्त पर केस

  • मुनाफे का जूस: खोया मंडी में एक्सपायर माल पिला रहा था दुकानदार फिर क्या हुआ…

    मुनाफे का जूस: खोया मंडी में एक्सपायर माल पिला रहा था दुकानदार फिर क्या हुआ…

  • गोरखपुर क्लब, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर जीएसटी की रेड

    गोरखपुर क्लब, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर जीएसटी की रेड

  • गोरक्षपीठाधीश्वर ने गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

    गोरक्षपीठाधीश्वर ने गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

  • मकर संक्रांति: नकहा रेलवे स्टेशन पर आठ ट्रेनों का स्टॉपेज, सहायता बूथ भी बना

    मकर संक्रांति: नकहा रेलवे स्टेशन पर आठ ट्रेनों का स्टॉपेज, सहायता बूथ भी बना

  • इस्राइल, श्रीलंका से पहुंचे आयुर्वेद आचार्यों ने जो कहा वह आंखें खोल देगा

    इस्राइल, श्रीलंका से पहुंचे आयुर्वेद आचार्यों ने जो कहा वह आंखें खोल देगा

  • जमीन का ऐसा फर्जीवाड़ा जिसने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया

    जमीन का ऐसा फर्जीवाड़ा जिसने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया

  • जानिए कौन हैं डॉ. साहिल महफूज़ जिन्हें सीएम योगी के हाथों मिला ‘गोरखपुर रत्न’ अवार्ड

    जानिए कौन हैं डॉ. साहिल महफूज़ जिन्हें सीएम योगी के हाथों मिला ‘गोरखपुर रत्न’ अवार्ड

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक