Gorakhpur: मौसम का मिजाज आज यानी मंगलवार रात से अचानक बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने जो ताज़ा अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार मंगलवार रात में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम बदल जाएगा. इसकी वजह से पूर्वांचल के जिलों में पारा और नीचे जाने का संकेत है.
क़रीब एक महीने से हर दिन मौसम बदल रहा है. रविवार को बूंदाबांदी और शीतलहर के बाद सोमवार को आसमान साफ़ रहा और तेज़ धूप निकली. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोमवार सुबह आसमान साफ़ रहा और धूप निकलने के बाद सर्दी का एहसास कम हुआ. दोपहर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई. न्यूनतम तापमान 10.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये ख़बरें भी देखें–
- मनोरंजन: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का फ्रीडिश पर मेगा प्रीमियर, 25 अक्टूबर को 10 करोड़ घरों तक पहुँचेगा एक्शन
- गोरखपुर समाचार: आज 12 मई 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर गैस एजेंसियों का नंबर 2026 | 87+ Gorakhpur Gas Agencies Contact Numbers
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार रात में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते बुधवार और बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं बृहस्पतिवार-शुक्रवार को येलो अलर्ट है.
मौसम #आईएमडी #अलर्ट #पूर्वांचल #ठंड
