गोरखपुर: शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर ने घर में अकेली 15 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी की। दो साल से छात्रा को घर आकर पढ़ाने वाले आरोपी ने सोमवार दोपहर इस घटना को अंजाम दिया। छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की चाची को सूचना मिलने के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अकेलेपन का फायदा उठाकर टीचर ने की अश्लील हरकत
पीड़िता के पिता, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। करीब दो साल पहले उन्होंने पड़ोसी की सलाह पर ठूठीबारी, महराजगंज निवासी आलोक यादव को ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा था। आलोक रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था और साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। घटना के दिन छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे, वे अस्पताल में भर्ती बहन को देखने गए थे। तभी आरोपी आलोक यादव पढ़ाने पहुंचा। घर में किसी के न होने की पुष्टि करने के बाद, आरोपी ने पढ़ाई छोड़कर छात्रा पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी और उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर दी बदनाम करने की धमकी
छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शिक्षक की इस हरकत का जमकर विरोध किया। जैसे-तैसे उसने खुद को आरोपी से छुड़ाया और शोर मचाया। पीड़िता के विरोध पर, आरोपी आलोक यादव ने उसे बदनाम कर देने की धमकी दी और मौके से भाग गया। घबराई हुई छात्रा ने तुरंत घटना की जानकारी अपनी चाची को दी। चाची ने यह बात छात्रा के माता-पिता को बताई, जिसके बाद रामगढ़ताल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ताल थाना पुलिस हरकत में आई। रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी आलोक यादव के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्यूशन टीचर आलोक यादव को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हमें फॉलो करें
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य