गोरखपुर में 1 नवंबर को भव्य देव दीपावली और माँ राप्ती की आरती का आयोजन, जलेंगे 5001 दीप
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (GJA) द्वारा 1 नवंबर, देवउठनी एकादशी के अवसर पर माँ राप्ती के तट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 5001 दीपों से घाट को आलोकित किया जाएगा।