क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • हिंडन से गोवा जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी बनी वजह; यात्रियों का हंगामा

    हिंडन से गोवा जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी बनी वजह; यात्रियों का हंगामा

  • गाजियाबाद में धर्मांतरण का खेल! बजरंग दल ने दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा

    गाजियाबाद में धर्मांतरण का खेल! बजरंग दल ने दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा

  • अब पता खोजना होगा और भी आसान! इंडिया पोस्ट ने लॉन्च किया ‘डिजी पिन’, जानें क्या हैं फायदे!

    अब पता खोजना होगा और भी आसान! इंडिया पोस्ट ने लॉन्च किया ‘डिजी पिन’, जानें क्या हैं फायदे!

  • लालू के जन्मदिन वीडियो पर सियासी बवाल: अंबेडकर के अपमान और तलवार से केक काटने पर बीजेपी हमलावर

    लालू के जन्मदिन वीडियो पर सियासी बवाल: अंबेडकर के अपमान और तलवार से केक काटने पर बीजेपी हमलावर

  • गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ‘गूगल मैप’ ने भटकाया, कार गड्ढे में गिरी, चार लोग घायल

    गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ‘गूगल मैप’ ने भटकाया, कार गड्ढे में गिरी, चार लोग घायल

  • बस्ती में जमीन विवाद खूनी: 14 साल की ‘परी’ की चाकू घोंपकर हत्या, तीन घायल

    बस्ती में जमीन विवाद खूनी: 14 साल की ‘परी’ की चाकू घोंपकर हत्या, तीन घायल

  • इन कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा मौका: सेंट एंड्रयूज और दिग्विजयनाथ PG कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

    इन कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा मौका: सेंट एंड्रयूज और दिग्विजयनाथ PG कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: 20 जून को होगा उद्घाटन, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: 20 जून को होगा उद्घाटन, DM-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा

  • गोरखपुर RRB में टेक्नीशियन भर्ती फर्जीवाड़ा: दो रेलकर्मी और उनके बेटों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त

    गोरखपुर RRB में टेक्नीशियन भर्ती फर्जीवाड़ा: दो रेलकर्मी और उनके बेटों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त

  • गोरखपुर-पटना वंदेभारत का शेड्यूल बदला, 20 जून को PM करेंगे उद्घाटन, अब इस स्टेशन से चलेगी ट्रेन

    गोरखपुर-पटना वंदेभारत का शेड्यूल बदला, 20 जून को PM करेंगे उद्घाटन, अब इस स्टेशन से चलेगी ट्रेन

  • गोरखपुर चिड़ियाघर: वन्यजीवों के लिए बनेंगे अलग आइसोलेशन वार्ड, जू-कीपरों को मिलेगी ट्रेनिंग

    गोरखपुर चिड़ियाघर: वन्यजीवों के लिए बनेंगे अलग आइसोलेशन वार्ड, जू-कीपरों को मिलेगी ट्रेनिंग

  • UGC NET सॉल्वर गैंग का खुलासा: ₹15 हजार का इनामी आरोपी दिलीप गिरफ्तार, अपनी जगह बैठाया था सॉल्वर

    UGC NET सॉल्वर गैंग का खुलासा: ₹15 हजार का इनामी आरोपी दिलीप गिरफ्तार, अपनी जगह बैठाया था सॉल्वर

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक