क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • फिराक गोरखपुरी: शख्सियत का जादू, शायरी का दर्द और एक क्रांतिकारी की अनसुनी कहानी

    फिराक गोरखपुरी: शख्सियत का जादू, शायरी का दर्द और एक क्रांतिकारी की अनसुनी कहानी

  • भारत की अगली जनगणना 2027 में! गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जातिवार गणना भी होगी शामिल

    भारत की अगली जनगणना 2027 में! गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जातिवार गणना भी होगी शामिल

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र आदित्य ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 2

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र आदित्य ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 2

  • अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिल्म निर्माता लापता! क्रैश साइट के पास आखिरी लोकेशन

    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिल्म निर्माता लापता! क्रैश साइट के पास आखिरी लोकेशन

  • UPI में आज से बड़ा बदलाव! अब पेमेंट होगा 66% तेज़, रिफंड मिलेगा सिर्फ 10 सेकंड में, जानें अपडेट

    UPI में आज से बड़ा बदलाव! अब पेमेंट होगा 66% तेज़, रिफंड मिलेगा सिर्फ 10 सेकंड में, जानें अपडेट

  • इजरायल-ईरान युद्ध में फंसा यूपी का MBBS छात्र, हॉस्टल पर गिरी बम, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

    इजरायल-ईरान युद्ध में फंसा यूपी का MBBS छात्र, हॉस्टल पर गिरी बम, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

  • दहला देने वाली वारदात: हरियाणा की मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में नहर के पास मिला शव!

    दहला देने वाली वारदात: हरियाणा की मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, सोनीपत में नहर के पास मिला शव!

  • यूपी पुलिस भर्ती: बचपन की ‘नादानी’ ने छीन ली नौकरी! 93 सफल अभ्यर्थियों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, जानें क्यों

    यूपी पुलिस भर्ती: बचपन की ‘नादानी’ ने छीन ली नौकरी! 93 सफल अभ्यर्थियों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, जानें क्यों

  • यूपी में 60 हजार से ज़्यादा सिपाहियों को मिले नियुक्ति पत्र

    यूपी में 60 हजार से ज़्यादा सिपाहियों को मिले नियुक्ति पत्र

  • वाराणसी में पुलिस का ‘थर्ड डिग्री’! चौकी में अधिवक्ता को पीटा, वीडियो वायरल होते ही दरोगा लाइन हाजिर

    वाराणसी में पुलिस का ‘थर्ड डिग्री’! चौकी में अधिवक्ता को पीटा, वीडियो वायरल होते ही दरोगा लाइन हाजिर

  • गोरखपुर एम्स का ऐतिहासिक पल: 30 जून को पहला दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

    गोरखपुर एम्स का ऐतिहासिक पल: 30 जून को पहला दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

  • गाजियाबाद में पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वतखोरी: दरोगा लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित

    गाजियाबाद में पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वतखोरी: दरोगा लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक