क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • गोरखपुर में बड़ी खबर: 138 जर्जर भवन गिराए जाएंगे, हाईकोर्ट के फैसले से रास्ता साफ

    गोरखपुर में बड़ी खबर: 138 जर्जर भवन गिराए जाएंगे, हाईकोर्ट के फैसले से रास्ता साफ

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी

  • यूपी में मानसून का कहर: बांधों के गेट खुले, नदियाँ उफान पर, 14 मौतें

    यूपी में मानसून का कहर: बांधों के गेट खुले, नदियाँ उफान पर, 14 मौतें

  • प्रेग्नेंट पत्नी को आखिरी सेल्फी और मैसेज – “खाना खाने जा रहा हूं”, गोरखपुर में डॉक्टर की मौत सवालों में उलझी

    प्रेग्नेंट पत्नी को आखिरी सेल्फी और मैसेज – “खाना खाने जा रहा हूं”, गोरखपुर में डॉक्टर की मौत सवालों में उलझी

  • दुखद अंत: सरधना की फ़िज़ाओं में तैरती रहेगी शाइस्ता और शादाब की ये प्रेम कहानी

    दुखद अंत: सरधना की फ़िज़ाओं में तैरती रहेगी शाइस्ता और शादाब की ये प्रेम कहानी

  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरें: सांसद इमरान मसूद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरें: सांसद इमरान मसूद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

  • यूपी में 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका; जानें कब से बढ़ेंगे बिल

    यूपी में 3.45 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका; जानें कब से बढ़ेंगे बिल

  • गोरखपुर में खौफनाक वारदात, नशेड़ी पति ने नल के हत्थे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, फरार

    गोरखपुर में खौफनाक वारदात, नशेड़ी पति ने नल के हत्थे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, फरार

  • जीडीए लाया नई ‘लैंड पूलिंग’ नीति, किसानों को मिलेगी 25% विकसित जमीन, जानें कैसे होगा फायदा

    जीडीए लाया नई ‘लैंड पूलिंग’ नीति, किसानों को मिलेगी 25% विकसित जमीन, जानें कैसे होगा फायदा

  • सावन का पहला दिन: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, फिर जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों फरियादें

    सावन का पहला दिन: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, फिर जनता दरबार में सुनीं सैकड़ों फरियादें

  • गोरखपुर: विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, 12 कर्मचारी अनुपस्थित, विभागीय कार्रवाई की तलवार

    गोरखपुर: विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, 12 कर्मचारी अनुपस्थित, विभागीय कार्रवाई की तलवार

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक