क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • जनवरी से ही शहर को मिलना शुरू होगा ओवरब्रिज-रोड का तोहफ़ा, जानिए क्या-क्या मिलेगा

    जनवरी से ही शहर को मिलना शुरू होगा ओवरब्रिज-रोड का तोहफ़ा, जानिए क्या-क्या मिलेगा

  • गोरखपुर से यात्रा करने वालों के लिए ज़रूरी खबर: 31 ट्रेनों का समय बदलेगा, 4 के नंबर भी

    गोरखपुर से यात्रा करने वालों के लिए ज़रूरी खबर: 31 ट्रेनों का समय बदलेगा, 4 के नंबर भी

  • भतीजे को स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित बताकर पेंशन दिलाने का प्रयास, लेखपाल-कानूनगो पर गिरेगी गाज

    भतीजे को स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित बताकर पेंशन दिलाने का प्रयास, लेखपाल-कानूनगो पर गिरेगी गाज

  • पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख रुपये की लूट, दो जिलों की पुलिस के बीच उलझा रहा मामला

    पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख रुपये की लूट, दो जिलों की पुलिस के बीच उलझा रहा मामला

  • एम्स में मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, छात्रों ने किया हंगामा, गार्ड हिरासत में

    एम्स में मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, छात्रों ने किया हंगामा, गार्ड हिरासत में

  • बीपीएससी: गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम

    बीपीएससी: गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: नोटिस बोर्ड

    गोरखपुर विश्वविद्यालय: नोटिस बोर्ड

  • नया गोरखपुर: अब शुरू होगी अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया, जनसुनवाई 30 को

    नया गोरखपुर: अब शुरू होगी अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया, जनसुनवाई 30 को

  • असुरन-पिपराइच रोड चौड़ीकरण: निगम की 150 दुकानों पर मंडरा रहा खतरा

    असुरन-पिपराइच रोड चौड़ीकरण: निगम की 150 दुकानों पर मंडरा रहा खतरा

  • शादीशुदा प्रेमिका के घर रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, बदनामी के डर से लगा ली फांसी

    शादीशुदा प्रेमिका के घर रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, बदनामी के डर से लगा ली फांसी

  • डीडीयू की खिलाड़ियों ने मणिपुर विवि की टीम को दी शिकस्त

    डीडीयू की खिलाड़ियों ने मणिपुर विवि की टीम को दी शिकस्त

  • गोरखपुर के अधिकारियों के सीयूजी नंबर की पूरी सूची यहां देखें

    गोरखपुर के अधिकारियों के सीयूजी नंबर की पूरी सूची यहां देखें

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक