एडिटर्स पिक सिटी सेंटर

नया गोरखपुर: अब शुरू होगी अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया, जनसुनवाई 30 को

gda gorakhpur office gate
gda gorakhpur office gate

Gorakhpur: मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत ‘नया गोरखपुर’ बसाने की कवायद तेज हो गई है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए)  ने  इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए  भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया  तेज कर दी है. जीडीए  न सिर्फ़  समझौते के आधार पर जमीन ले रहा है, बल्कि  अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.  हालांकि,  इस पूरी प्रक्रिया में अभी  छह से सात महीने का समय लगने का अनुमान है.

जीडीए  द्वारा  गोरखपुर-कुशीनगर रोड पर  चौरीचौरा क्षेत्र के  माड़ापार में  151.261 हेक्टेयर,  सदर तहसील क्षेत्र के  तकिया मेदनीपुर में  44.706 हेक्टेयर,  और  कोनी में  56.482 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी.  इसके लिए  चयनित एजेंसी  ने  समाघात सामाजिक अध्ययन  की रिपोर्ट  प्रस्तुत कर दी है,  जिसके  आधार पर  प्रशासन ने  30  तारीख को  जनसुनवाई  का आयोजन करने का  निर्णय लिया है.

जनसुनवाई  सुबह 10:30 बजे  चौरीचौरा तहसील में  होगी,  जिसमें  माड़ापार  में  अधिग्रहित  की जा रही  भूमि  के  बारे में  लोगों  की  राय  सुनी जाएगी.  इस  जनसुनवाई  में  स्थानीय  निवासी,  किसान,  और  अन्य  हितधारक  अपनी  आपत्तियां  और  सुझाव  प्रस्तुत  कर  सकते हैं.



गो गोरखपुर

गो गोरखपुर

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गो गोरखपुर न्यूज़ पोर्टल. सूचनाओं की भीड़ में आपके काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

यह भी देखें

घोष कंपनी की गलियों से बॉलीवुड का कॉमेडी किंग बनने का सफ़र जानते हैं आप?
सिटी सेंटर शख्सियत

घोष कंपनी की गलियों से बॉलीवुड का कॉमेडी किंग बनने का सफ़र जानते हैं आप?

Asit sen Gorakhpur: गोरखपुर में जन्मे असित सेन के बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने की कहानी बहुत रोचक है. शहर
महानगर में वार्डों की संख्या और नाम बदले, देखें 80 वार्डों में आपका कौन सा है
ख़बर जीएमसी सिटी प्वाइंट सिटी सेंटर

महानगर में वार्डों की संख्या और नाम बदले, देखें 80 वार्डों में आपका कौन सा है

Go Gorakhpur : गोरखपुर महानगर की सीमा के विस्तार को शासन ने मंजूरी दे दी है. महानगर में पहले जहां