गोरखपुर के चकिया के पास ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर अनिल बिंद (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। गेट पर करन नामक युवक से झगड़े का आरोप, जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
गोरखपुर: खजनी क्षेत्र के चकिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से गिरकर अनिल बिंद (45) नामक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल ट्रेन के गेट पर बैठा था, उसी दौरान करन नामक एक युवक से उसका झगड़ा हो गया था, जिसके कुछ देर बाद वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इस घटना के बाद अनिल के भाई सोनू और करन के बीच मारपीट भी हुई, जिसमें करन घायल हो गया। मृतक के भाई सोनू की तहरीर पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार जाने के लिए ट्रेन में बैठा था परिवार
जानकारी के अनुसार, नालंदा, बिहार के फुल्लीपार निवासी अनिल बिंद अपने भाई सोनू के साथ बस्ती में मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार भोर में अनिल और सोनू बिहार जाने के लिए बस्ती से ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में सवार हुए। उनके माता-पिता दूसरे कोच में थे। चूंकि अनिल और सोनू को कोच में जगह नहीं मिली, तो वे ट्रेन के गेट पर ही बैठ गए।
बहस के बाद फिसला पैर और ट्रेन से गिरा
बताया जा रहा है कि गेट पर करन नाम का एक और युवक भी मौजूद था। अनिल को झपकी आते देख करन ने उसे अंदर जाने को कहा। इसी बात पर अनिल और करन के बीच बहस हो गई। बहस के बाद अनिल गेट से मुड़कर पीछे की ओर आने लगा, और इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
चकिया के बीच तिवारी पुरवा के पास सुबह आठ बजे के आसपास ट्रैक पर उसका शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। लगभग एक घंटे बाद अनिल का भाई सोनू मौके पर पहुँचा और अपने भाई के शव की शिनाख्त की।
भाई ने लगाया आरोप, आरोपी अस्पताल में भर्ती
सोनू ने आरोप लगाया है कि करन के साथ हुए झगड़े के कारण ही उसका भाई ट्रेन से नीचे गिर गया। इस बात को लेकर सोनू और करन के बीच मारपीट हो गई, जिसमें करन को चोटें आईं। जीआरपी ने उसे सहजनवां के अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उसे बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अनिल के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। पुलिस इस घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- गोरखपुर न्यूज़: बांसगांव में यूपी बार कौंसिल चुनाव के पहले दिन पड़े 133 वोट, एसीजेएम की देखरेख में हुई प्रक्रिया
- गोरखपुर दुर्गाबाड़ी में नई परंपरा की शुरुआत, अब चैत्र नवरात्रि में भी विराजेंगी मां दुर्गा, जानें पूरा शेड्यूल
- गोरखपुर न्यूज़: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीखें घोषित, 22 फरवरी को आयोजित होगी लिखित परीक्षा
- NER News: ट्रेन यात्री ध्यान दें-18 फरवरी से मार्च अंत तक बदल गया शेड्यूल, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
- गोरखपुर न्यूज़: जंगल सिकरी और खोराबार के पीड़ितों ने जीडीए के खिलाफ खोला मोर्चा, मालिकाना हक की मांग
- गोरखपुर न्यूज़: असली जैसा दिखने वाला ‘नकली’ GST पोर्टल बनाया, पंजाब पुलिस ने इंजीनियर को उठाया
- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर कथक पेश करेंगी शहर की बेटी श्रेयांशी, संगीत नाटक अकादमी ने किया चयन
- गोरखपुर न्यूज़: राज्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार, मांगें पूरी न होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन
- डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान
- गोरखपुर न्यूज़: पुलिस लाइन में एसपी नॉर्थ ने परखी शुक्रवार की परेड, महिला रिक्रूट्स को दिया फिटनेस का मंत्र
- गोरखपुर न्यूज़: मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डीआईजी ने बढ़ाया हौसला
- GDA ने संपत्तियों की कीमतों में की 25% तक की कटौती, अब 25% पेमेंट पर मिलेगा तुरंत कब्जा
- गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारी तेज, महापौर ने कसी नकेल, लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- ललित कला महोत्सव: 3 दिन तक चलेगा उत्सव, निबंध से लेकर ‘पाक कला’ तक में होगी जंग
- गोरखपुर महोत्सव: एयर राइफल और पिस्टल में आज़माएं हाथ, 9 जनवरी से शुरू हो रहा शूटिंग का महाकुंभ
- कड़ाके की ठंड के चलते गोरखपुर जिला प्रशासन ने इतने दिन और बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी
- गोरखपुर: जीडीए के ‘कुश्मी एन्क्लेव’ का निर्माण शुरू, जानिए फ्लैट्स के दाम और खासियत
- मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी
- खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें
- गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज
- ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश
- गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’
- गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य
- गोरखपुर: हड़हवा फाटक पर नाला ऊँचा होने से भड़के लोग, मेयर ने PWD के पेंच कसने के दिए निर्देश