गोरखपुर-पटना के बीच इसी महीने 20 जून से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस। रेलवे ने तैयारी तेज की, 8 कोच वाली रेक का होगा इस्तेमाल। सफर होगा आसान।
गोरखपुर: गोरखपुर और पटना के बीच सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, इस माह की 20 जून से यह ट्रेन पटरियों पर दौड़ना शुरू कर सकती है। पटना में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के संचालन को लेकर अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं।
गोरखपुर से पटना का सफर होगा आसान
वंदे भारत के चलने से गोरखपुर से मुजफ्फरपुर और पटना तक की यात्रा बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगी। यह ट्रेन 22549/22550 नंबर की आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो पहले गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज रूट पर चल रही थी। उस रूट पर आठ जून से 16 कोच वाली रेक के चलने के बाद, अब आठ कोच वाली रेक खाली हो गई है, जिसका उपयोग गोरखपुर-पटना मार्ग पर किया जाएगा।
ट्रायल और तैयारी जोरों पर
रेलवे प्रशासन ने खाली हुई आठ कोच वाली रेक की मरम्मत, धुलाई और सफाई का काम शुरू कर दिया है। उद्घाटन से पहले ट्रेन का ट्रायल भी किया जाएगा, जिसकी तैयारी भी रेलवे ने आरंभ कर दी है। ट्रायल के बाद पूरी तरह फिट पाए जाने पर वंदे भारत उद्घाटन के लिए पटना भेजी जाएगी।
Read…रेल यात्रियों के लिए अहम खबर: गोरखपुर में 6 महीने तक ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें
जानकारों के अनुसार, गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर-बेतिया-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर-पटना रेलमार्ग पर चलाई जानी है। उम्मीद है कि यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह छह बजे प्रस्थान करेगी और रात को करीब साढ़े नौ बजे तक वापस गोरखपुर आ जाएगी।
आपको बता दें कि गोरखपुर और बेतिया दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ही गोरखपुर-पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड