क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • हाथों में कैंडल लेकर मरीजों की सेवा का लिया संकल्प

    हाथों में कैंडल लेकर मरीजों की सेवा का लिया संकल्प

  • विवेचना में तीन-पांच, गुलरिहा और पीपीगंज के थानेदार बदले

    विवेचना में तीन-पांच, गुलरिहा और पीपीगंज के थानेदार बदले

  • उत्तर प्रदेश में शरारत के तहत सहकारिता को कमजोर किया गया: सीएम

    उत्तर प्रदेश में शरारत के तहत सहकारिता को कमजोर किया गया: सीएम

  • सराफा व्यापारी से 2 लाख रुपये के गहने और नकदी की लूट

    सराफा व्यापारी से 2 लाख रुपये के गहने और नकदी की लूट

  • बेहतर आंसर राइटिंग के दिए टिप्स, स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल

    बेहतर आंसर राइटिंग के दिए टिप्स, स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल

  • बौद्धिक संपदा अधिकारों का पाठ पढ़ाएगा डीडीयू

    बौद्धिक संपदा अधिकारों का पाठ पढ़ाएगा डीडीयू

  • मीटर रीडर न पहुंचे तो कंट्रोल रूम को घुमाएं फोन

    मीटर रीडर न पहुंचे तो कंट्रोल रूम को घुमाएं फोन

  • धुरियापार में बनेगा नया औद्योगिक गलियारा

    धुरियापार में बनेगा नया औद्योगिक गलियारा

  • चार पुलिसकर्मियों को मिला वीरता पदक

    चार पुलिसकर्मियों को मिला वीरता पदक

  • Gorakhpur News: 29वें चित्रगुप्त पूजन का हुआ भव्य आयोजन, विश्व कल्याण की कामना की

    Gorakhpur News: 29वें चित्रगुप्त पूजन का हुआ भव्य आयोजन, विश्व कल्याण की कामना की

  • A reminder of the importance of food security and sustainability

    A reminder of the importance of food security and sustainability

  • Embracing Mobility: Raising Awareness and Supporting Those Affected

    Embracing Mobility: Raising Awareness and Supporting Those Affected

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक