क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • DDUGU news: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में निशा ने जीता सिल्वर

    DDUGU news: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में निशा ने जीता सिल्वर

  • DD free dish: टीवी पर हर महीने 164 से ज्यादा चैनलों का फ्री लुत्फ़ लेना है, तो बस ये करें…

    DD free dish: टीवी पर हर महीने 164 से ज्यादा चैनलों का फ्री लुत्फ़ लेना है, तो बस ये करें…

  • उत्तर प्रदेश का दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज है शहर गोरखपुर में

    उत्तर प्रदेश का दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज है शहर गोरखपुर में

  • FDC cough syrup: ये दो साल्ट हैं सिरप की पहचान, बच्चों के सर्दी जुकाम में इनसे करें परहेज

    FDC cough syrup: ये दो साल्ट हैं सिरप की पहचान, बच्चों के सर्दी जुकाम में इनसे करें परहेज

  • काम की ख़बर: हड्डी रोगों के लिए डॉ. शशांक से पाएं नि:शुल्क परामर्श

    काम की ख़बर: हड्डी रोगों के लिए डॉ. शशांक से पाएं नि:शुल्क परामर्श

  • गोरखपुर शहर में कहां मिला था कोरोना का पहला केस

    गोरखपुर शहर में कहां मिला था कोरोना का पहला केस

  • ‘जवान’ वाला करिश्मा फिल्म ‘डंकी’ में नहीं, तोड़ा दिल

    ‘जवान’ वाला करिश्मा फिल्म ‘डंकी’ में नहीं, तोड़ा दिल

  • UP News: मुख्तार से जब्त भूमि पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाएगा एलडीए

    UP News: मुख्तार से जब्त भूमि पर गरीबों के लिए फ्लैट बनाएगा एलडीए

  • काम की ख़बर: मेगा हेल्थ कैंप में शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच सिर्फ 10 रुपये में

    काम की ख़बर: मेगा हेल्थ कैंप में शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच सिर्फ 10 रुपये में

  • New Year 2024: परिवार के साथ नये साल का जश्न मनाना है तो ये जगहें हैं खास

    New Year 2024: परिवार के साथ नये साल का जश्न मनाना है तो ये जगहें हैं खास

  • गौरवपूर्ण: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी गोरखपुर की दो बेटियां

    गौरवपूर्ण: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी गोरखपुर की दो बेटियां

  • Meet the Inaugural Lokpals of MMMUT and DDUGU: Prof. VK Singh and Prof. Nirupama Aggarwal

    Meet the Inaugural Lokpals of MMMUT and DDUGU: Prof. VK Singh and Prof. Nirupama Aggarwal

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक