क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

  • CM Yogi : स्कूल से लेकर नाले तक के कार्यों की खुद परखी हकीकत, अधिकारियों को चेताया

    CM Yogi : स्कूल से लेकर नाले तक के कार्यों की खुद परखी हकीकत, अधिकारियों को चेताया

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तकदीर और तस्वीर: योगी

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तकदीर और तस्वीर: योगी

  • Aditya-L1: अब सूर्य के सामने यूं अपने साहस का परिचय देगा इसरो का ‘दबंग’

    Aditya-L1: अब सूर्य के सामने यूं अपने साहस का परिचय देगा इसरो का ‘दबंग’

  • NER: कई गाड़ियां निरस्त, कई के रूट बदले

    NER: कई गाड़ियां निरस्त, कई के रूट बदले

  • Friendship Match: महापौर एकादश ने 6 विकेट से जीता मैच

    Friendship Match: महापौर एकादश ने 6 विकेट से जीता मैच

  • AIIMS Gorakhpur: पीएफटी कार्यशाला का आयोजन, देशभर से जुटे विशेषज्ञ

    AIIMS Gorakhpur: पीएफटी कार्यशाला का आयोजन, देशभर से जुटे विशेषज्ञ

  • सीएम देंगे शहर के इन इलाकों को हेल्थ एटीएम की सौगात, देखें पूरी लिस्ट

    सीएम देंगे शहर के इन इलाकों को हेल्थ एटीएम की सौगात, देखें पूरी लिस्ट

  • DDUGU news: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में निशा ने जीता सिल्वर

    DDUGU news: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में निशा ने जीता सिल्वर

  • DD free dish: टीवी पर हर महीने 164 से ज्यादा चैनलों का फ्री लुत्फ़ लेना है, तो बस ये करें…

    DD free dish: टीवी पर हर महीने 164 से ज्यादा चैनलों का फ्री लुत्फ़ लेना है, तो बस ये करें…

  • उत्तर प्रदेश का दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज है शहर गोरखपुर में

    उत्तर प्रदेश का दूसरा स्पोर्ट्स कॉलेज है शहर गोरखपुर में

  • FDC cough syrup: ये दो साल्ट हैं सिरप की पहचान, बच्चों के सर्दी जुकाम में इनसे करें परहेज

    FDC cough syrup: ये दो साल्ट हैं सिरप की पहचान, बच्चों के सर्दी जुकाम में इनसे करें परहेज

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक