क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • 2027 तक डीडीयू कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने का संकल्प

    2027 तक डीडीयू कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने का संकल्प

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में वॉकथॉन का आयोजन

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में वॉकथॉन का आयोजन

  • Asuran-pipraich highway से जुड़ा हर बड़ा अपडेट पाएं यहां

    Asuran-pipraich highway से जुड़ा हर बड़ा अपडेट पाएं यहां

  • जेईई मेन पेपर 2: जल्दी से जान लें कब आ सकता है रिजल्ट

    जेईई मेन पेपर 2: जल्दी से जान लें कब आ सकता है रिजल्ट

  • कारोबारी से छह लाख लेकर नकली सोना थमा गया ठग

    कारोबारी से छह लाख लेकर नकली सोना थमा गया ठग

  • मेडिकल रोड पर आलीशान मकान दिखाकर हड़प लिये 50 लाख

    मेडिकल रोड पर आलीशान मकान दिखाकर हड़प लिये 50 लाख

  • पोस्ट आफिस की मंथली इनकम योजना के नाम पर महिला एजेंटे ने ठगे आठ लाख

    पोस्ट आफिस की मंथली इनकम योजना के नाम पर महिला एजेंटे ने ठगे आठ लाख

  • 22 जनवरी को भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन करेगी चित्रांश महिला समिति

    22 जनवरी को भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन करेगी चित्रांश महिला समिति

  • डॉ. शैलेंद्र बने कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

    डॉ. शैलेंद्र बने कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

  • नौकायन की पार्किंग का रेट तय, दो घंटे के लिए देने होंगे पैसे

    नौकायन की पार्किंग का रेट तय, दो घंटे के लिए देने होंगे पैसे

  • सरकार की योजनाओं का आधार जाति, मत, मजहब या क्षेत्र नहीं: मुख्यमंत्री

    सरकार की योजनाओं का आधार जाति, मत, मजहब या क्षेत्र नहीं: मुख्यमंत्री

  • गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट पर सीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

    गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट पर सीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक