क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • एम्स: मेस के खाने में गड़बड़ी मिलने पर एक्शन, फिर से बनी कमेटी

    एम्स: मेस के खाने में गड़बड़ी मिलने पर एक्शन, फिर से बनी कमेटी

  • कुंभ स्नान: आस्था और मोक्ष की तलाश

    कुंभ स्नान: आस्था और मोक्ष की तलाश

  • आइकॉन खिलाड़ी टीम को नीचे खींच रहे हैं: संजय मांजरेकर

    आइकॉन खिलाड़ी टीम को नीचे खींच रहे हैं: संजय मांजरेकर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, नंबरों में गड़बड़ी का आरोप

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, नंबरों में गड़बड़ी का आरोप

  • हफ्ते में 90 घंटे काम पर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण…

    हफ्ते में 90 घंटे काम पर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण…

  • नौका विहार जाना है तो नो टेंशन, अब मिलेगी ई-बस

    नौका विहार जाना है तो नो टेंशन, अब मिलेगी ई-बस

  • मकर संक्रांति: नकहा जंगल स्टेशन पर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

    मकर संक्रांति: नकहा जंगल स्टेशन पर रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें

  • खुद को बताया हरिद्वार वाला बाबा, जेवर लेकर फरार

    खुद को बताया हरिद्वार वाला बाबा, जेवर लेकर फरार

  • गोरखपुर महोत्सव में चला जुबिन का जादू

    गोरखपुर महोत्सव में चला जुबिन का जादू

  • कामयाबी: डीडीयू ने IIRF 2025 रैंकिंग में बनाई जगह

    कामयाबी: डीडीयू ने IIRF 2025 रैंकिंग में बनाई जगह

  • पशु तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस, गैंगस्टर की संपत्ति जब्त

    पशु तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस, गैंगस्टर की संपत्ति जब्त

  • गोरखपुर-बस्ती मंडल की फर्मों के 27 ठिकानों पर आयकर का छापा

    गोरखपुर-बस्ती मंडल की फर्मों के 27 ठिकानों पर आयकर का छापा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक