क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • वाराणसी: शक्ति शिखा अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पूर्व मेयर प्रत्याशी के पति ने किराये पर दिया था फ्लैट

    वाराणसी: शक्ति शिखा अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पूर्व मेयर प्रत्याशी के पति ने किराये पर दिया था फ्लैट

  • सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल! 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,33,200 पहुंचा, चांदी ₹1,77,000 प्रति किलो

    सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल! 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,33,200 पहुंचा, चांदी ₹1,77,000 प्रति किलो

  • GDA की नई योजना: EWS से लेकर सुपर HIG तक 430 आवासीय भूखंडों के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

    GDA की नई योजना: EWS से लेकर सुपर HIG तक 430 आवासीय भूखंडों के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

  • गोलघर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट से हुआ लाखों का नुकसान

    गोलघर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट से हुआ लाखों का नुकसान

  • गोरखपुर: दोस्तों ने रची खूनी साजिश, युवक की हत्या कर 40 KM दूर महराजगंज में फेंका सिर और धड़

    गोरखपुर: दोस्तों ने रची खूनी साजिश, युवक की हत्या कर 40 KM दूर महराजगंज में फेंका सिर और धड़

  • इतिहास का सच और वर्तमान सांप्रदायिकता का निष्कर्ष: सांप्रदायिक नहीं था मध्यकालीन भारत

    इतिहास का सच और वर्तमान सांप्रदायिकता का निष्कर्ष: सांप्रदायिक नहीं था मध्यकालीन भारत

  • ‘सिंचाई विभाग में फाइलों पर कुंडली मारकर बैठे अधिकारी, भुगतान के लिए महीनों से भटक रहे पेंशनर्स’

    ‘सिंचाई विभाग में फाइलों पर कुंडली मारकर बैठे अधिकारी, भुगतान के लिए महीनों से भटक रहे पेंशनर्स’

  • गोरखपुर डबल मर्डर: सात दिन, सौ मोबाइल नंबर और नतीजा सिफर, आखिर कहां छिपा है कातिल

    गोरखपुर डबल मर्डर: सात दिन, सौ मोबाइल नंबर और नतीजा सिफर, आखिर कहां छिपा है कातिल

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • एम्स गोरखपुर का बड़ा फैसला, ₹200 तक के सभी लैब टेस्ट अब मुफ्त, जानिए नई दरें

    एम्स गोरखपुर का बड़ा फैसला, ₹200 तक के सभी लैब टेस्ट अब मुफ्त, जानिए नई दरें

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • जोश और हुनर को मिला मंच: पूर्वोत्तर रेलवे लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में कलाकारों ने उकेरा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जोश और हुनर को मिला मंच: पूर्वोत्तर रेलवे लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता में कलाकारों ने उकेरा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक