क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • चिकित्सा पेशे को बदनाम करने वाले गोरखपुर के एक और चिकित्सक की कारस्तानी पढ़ें

    चिकित्सा पेशे को बदनाम करने वाले गोरखपुर के एक और चिकित्सक की कारस्तानी पढ़ें

  • दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफ़ा, नहीं महंगी होगी बिजली

    दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफ़ा, नहीं महंगी होगी बिजली

  • बापू सेहत के लिए तू तो हानीकारक है…

    बापू सेहत के लिए तू तो हानीकारक है…

  • बंदी ने खोला गांजे का भेद, डिप्टी जेलर सहित चार निलंबित

    बंदी ने खोला गांजे का भेद, डिप्टी जेलर सहित चार निलंबित

  • नगर निगम ने 25 साल बाद बढ़ाया अपनी दुकानों का किराया

    नगर निगम ने 25 साल बाद बढ़ाया अपनी दुकानों का किराया

  • सपा ने छह सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशियों के नाम

    सपा ने छह सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशियों के नाम

  • अयोध्या में 55 घाटों पर जलेंगे 25 लाख दीये, सातवीं बार बनेगा रिकॉर्ड

    अयोध्या में 55 घाटों पर जलेंगे 25 लाख दीये, सातवीं बार बनेगा रिकॉर्ड

  • यूपीआई लाइट से अब एक बार में करें दस हजार तक का भुगतान

    यूपीआई लाइट से अब एक बार में करें दस हजार तक का भुगतान

  • मेरठ-हरिद्वार हाइवे पर 32 हजार वर्ग मीटर में बनेगा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स

    मेरठ-हरिद्वार हाइवे पर 32 हजार वर्ग मीटर में बनेगा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स

  • जीडीए में मानचित्र समाधान मेला आज

    जीडीए में मानचित्र समाधान मेला आज

  • अगवा करके युवक का गला काटा, नाले के पास फेंका शव

    अगवा करके युवक का गला काटा, नाले के पास फेंका शव

  • रामगढ़ताल इलाके में चाय की दुकान पर विवाद में युवक की हत्या

    रामगढ़ताल इलाके में चाय की दुकान पर विवाद में युवक की हत्या

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक