क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • राम गोपाल को गोली मारने का आरोपी सरफराज मुठभेड़ में घायल

    राम गोपाल को गोली मारने का आरोपी सरफराज मुठभेड़ में घायल

  • भिंडी की सब्जी जरूर खाएं, स्वस्थ रहें

    भिंडी की सब्जी जरूर खाएं, स्वस्थ रहें

  • खांसी, सर्दी और जुकाम! ये टीका करे काम तमाम

    खांसी, सर्दी और जुकाम! ये टीका करे काम तमाम

  • गोरखपुर पुलिस ने शुरू किया कमाल का चैनल, साइबर ठगी से बचाएगा

    गोरखपुर पुलिस ने शुरू किया कमाल का चैनल, साइबर ठगी से बचाएगा

  • आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर

    आंखें हैं ईश्वर का अनमोल तोहफ़ा, इनका खयाल रखें: महापौर

  • आज भी बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, अब तक 26 गए जेल

    आज भी बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, अब तक 26 गए जेल

  • झारखंड, महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

    झारखंड, महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

  • गोरखपुर शहर में इन तीन जगहों पर बनेगा पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

    गोरखपुर शहर में इन तीन जगहों पर बनेगा पब्लिक चार्जिंग स्टेशन

  • यूपी में परिवहन विभाग की नौ सेवाएं हुईं ऑनलाइन

    यूपी में परिवहन विभाग की नौ सेवाएं हुईं ऑनलाइन

  • डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियरिंग की छात्रा के कपड़े उतरवाए

    डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियरिंग की छात्रा के कपड़े उतरवाए

  • आपबीती: रेलवे लाइन पर उस रात जो देखा वह कभी नहीं भूलेगा

    आपबीती: रेलवे लाइन पर उस रात जो देखा वह कभी नहीं भूलेगा

  • ऑनलाइन आर्डर करके मंगाया चाकू, रंजिश में कर दी हत्या

    ऑनलाइन आर्डर करके मंगाया चाकू, रंजिश में कर दी हत्या

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक