क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • बजट: एनईआर की भरी झोली, जानिए कौन सी ट्रेनें मिलीं

    बजट: एनईआर की भरी झोली, जानिए कौन सी ट्रेनें मिलीं

  • गोरखपुर के स्कूलों पर ‘अपार’ संकट, संडे को भी खुले

    गोरखपुर के स्कूलों पर ‘अपार’ संकट, संडे को भी खुले

  • सहजनवां डबल मर्डर: पकड़ा गया आरोपी, हत्या की जो कहानी बताई वो डरा देगी

    सहजनवां डबल मर्डर: पकड़ा गया आरोपी, हत्या की जो कहानी बताई वो डरा देगी

  • सेक्स रैकेट: होटल फ्लाई इन और हुक्काबार वाली पूरी बिल्डिंग सील

    सेक्स रैकेट: होटल फ्लाई इन और हुक्काबार वाली पूरी बिल्डिंग सील

  • ईंट-भट्ठे की चिमनी में फंसे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

    ईंट-भट्ठे की चिमनी में फंसे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

  • 9-14 की उम्र में लड़कियों को लगवाना चाहिए सर्वाइकल कैंसर का टीका

    9-14 की उम्र में लड़कियों को लगवाना चाहिए सर्वाइकल कैंसर का टीका

  • कुत्तों के हमले में घायल बच्ची को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

    कुत्तों के हमले में घायल बच्ची को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

  • पांच नये होटल और 70 युवतियों की फोटो…अनिरुद्ध की कहानी अभी बाकी है

    पांच नये होटल और 70 युवतियों की फोटो…अनिरुद्ध की कहानी अभी बाकी है

  • उरुवा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

    उरुवा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

  • शहर के इन वार्डों में बनेंगे सात नए पार्क, ये सुविधाएं मिलेंगी

    शहर के इन वार्डों में बनेंगे सात नए पार्क, ये सुविधाएं मिलेंगी

  • महाकुंभ: 31 करोड़ ने लगाई डुबकी, अमेरिका की आबादी से भी ज़्यादा पहुंचेगा आंकड़ा

    महाकुंभ: 31 करोड़ ने लगाई डुबकी, अमेरिका की आबादी से भी ज़्यादा पहुंचेगा आंकड़ा

  • अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़, डायवर्जन की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ी

    अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़, डायवर्जन की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ी

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक