Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया.
उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.
-
चौरीचौरा: हॉकी खेलते समय पेट में गेंद लगने से बच्चे की दर्दनाक मौत
-
डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ‘कर्नल कमांडेंट’ की मानद उपाधि से नवाजा गया
-
गोरखपुर में सिरफिरे कर्मचारी ने गड़ासे से किया हमला, 3 सहकर्मी गंभीर
-
कौन थे अंग्रेज अधिकारी डब्ल्यू.सी. पेपे, जिनके नाम पर बसा पीपीगंज?
-
गोरखपुर का इतिहास: महाकाव्य काल में ‘करपथ’ के नाम से विख्यात थी गोरखनगरी, जानिए इस भूमि की रोचक बातें
-
गगहा में जमीन पैमाइश के लिए रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार
-
MMMUT में शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, बनेगा मेडिकल इंजीनियरिंग का हब
-
गोरखपुर को मिलेगी पहला सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान, 85% काम पूरा
-
आरोग्य मंदिर में कल से शुरू होगा एक माह का निशुल्क योग शिविर
-
ताल नदौर बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हब, 236 करोड़ से तैयार होगा स्टेडियम
-
उत्तर प्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, 30% तक बढ़ सकते हैं दाम
-
सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से हुआ लैस
“फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली” को एक उत्तर
मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।