क्राइम

फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Man abusing wife on phone, old man shot: गोरखपुर के सहजनवां कस्बे की एक दुकान पर शराब पी रहा युवक फोन पर पत्नी को गाली दे रहा था. सामने खड़े बुजुर्ग को गलतफहमी हुई कि युवक उन्हें गाली दे रहा है. उसने तुरंत लाइसेंसी असलहा निकाला और युवक को गोली मार दी. पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. युवक की पहचान उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह (40) के रूप में हुई. उधर, सीसी कैमरे से पहचान करते हुए सहजनवां पुलिस ने कस्बे के ही आरोपी बुजुर्ग वंशभूषण त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उनके पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया. 

उज्जीखोर निवासी शिवानंद सिंह किसी काम से सहजनवां आया था. दोपहर डेढ़ बजे के करीब काम समाप्त होने के बाद वह कस्बे में स्थित देसी की दुकान से शराब खरीदी और पीने लगा. इसी बीच शिवानंद के मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आ गया. जिसे उठाने के कुछ देर बाद शिवानंद जोर-जोर से गाली देने लगा. आसपास खड़े लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन शिवानंद नहीं माना. इसी बीच पास में खड़े होकर शराब पी रहे बुजुर्ग को लगा कि शिवानंद उसे गाली दे रहा है. बुजुर्ग के मना करने पर युवक ने पत्नी से विवाद होने की जानकारी दी, लेकिन बुजुर्ग को तब भी लगा कि वह उसे ही गाली दे रहा है. इससे नाराज होकर बुजुर्ग ने घर से लाइसेंसी असलहा लाकर शिवानंद पर गोली चला दी. गोली युवक के दाएं तरफ कमर में लगी और वह वहीं गिर गया. सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने मीडिया को बताया कि युवक को छर्रा लगा है. उसकी हालत खतरे से बाहर है.


One response to “फोन पर पत्नी को गालियां दे रहा था युवक, बुजुर्ग ने मार दी गोली”

  1. Avatar
    Diwakar Mishra

    मैं आप के शहर गोरखपुर से हूं, आज के इस परिवेश में आप का समाचार प्रासंगिक है।आप का चैनल पारदर्शी बना रहे यही अपेक्षा है।


  • ऑनलाइन नौकरी की तलाश में युवती से ₹3.65 लाख की ठगी, पीपीगंज में बड़ा फ्रॉड, पुलिस जांच में जुटी

    ऑनलाइन नौकरी की तलाश में युवती से ₹3.65 लाख की ठगी, पीपीगंज में बड़ा फ्रॉड, पुलिस जांच में जुटी

  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन

  • गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई शुरुआत

    गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई शुरुआत

  • बीपी, शुगर की ब्रांडेड दवाएं अब 15% तक हुईं महंगी!

    बीपी, शुगर की ब्रांडेड दवाएं अब 15% तक हुईं महंगी!

  • संतकबीरनगर में ‘आम’ को लेकर खूनी संघर्ष: दो गांवों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल

    संतकबीरनगर में ‘आम’ को लेकर खूनी संघर्ष: दो गांवों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल

  • कुशीनगर में खेत विवाद ने ली युवक की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस से झड़प

    कुशीनगर में खेत विवाद ने ली युवक की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस से झड़प

  • साप्ताहिक राशिफल: अगले 7 दिन आपकी किस्मत में क्या? इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

    साप्ताहिक राशिफल: अगले 7 दिन आपकी किस्मत में क्या? इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

  • अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र संचालक सहित 3 गिरफ्तार

    अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र संचालक सहित 3 गिरफ्तार

  • सोने ने रचा इतिहास! पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंची कीमत, क्या ₹1.05 लाख तक जाएगा भाव?

    सोने ने रचा इतिहास! पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंची कीमत, क्या ₹1.05 लाख तक जाएगा भाव?

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय बनाएगा नया विश्व रिकॉर्ड! 21 जून को होगा भव्य ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम

    गोरखपुर विश्वविद्यालय बनाएगा नया विश्व रिकॉर्ड! 21 जून को होगा भव्य ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम

  • डीडीयूजीयू में 2025-26 से शुरू होंगे 5 नए ऑनलाइन और कई रेगुलर कोर्स, जानें क्या होगी फीस!

    डीडीयूजीयू में 2025-26 से शुरू होंगे 5 नए ऑनलाइन और कई रेगुलर कोर्स, जानें क्या होगी फीस!

  • बुद्धा संस्थान को AICTE ने बनाया शिक्षक विकास कार्यक्रम केंद्र, 16 जून से मिलेगा हाई-टेक प्रशिक्षण

    बुद्धा संस्थान को AICTE ने बनाया शिक्षक विकास कार्यक्रम केंद्र, 16 जून से मिलेगा हाई-टेक प्रशिक्षण

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक